अपडेटेड 22 March 2024 at 21:31 IST

Mosquito Upay: मच्छरों की भन-भन और काटने से हो गए हैं परेशान? दूर भगाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

आप भी मच्छरों की भन-भनाहट और इनके काटने से परेशान हैं, तो ऐसे में कुछ उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं।

मच्छरों को दूर भगाने के घरेलू उपाय | Image: Freepik

Macchar Ko Dur Karne Ke Upay: गर्मियों का सीजन आते ही लोग एक तरफ जहां गर्मी से परेशान होते हैं, वहीं दूसरी तरफ मच्छरों की भन-भन और उनका काटना नाक में दम कर देता है। साथ ही मच्छरों के काटने से कई सारी बीमारियां भी होती हैं, जो कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको मच्छरों को दूर करने के कुछ आसान से उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप आसानी से इन्हें दूर भगा सकते हैं।

आमतौर पर लोग मच्छरों से बचने के लिए घरों में कॉइल, केमिकल्स वाले लिक्विड स्प्रे और अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मच्छरों को भगाने वाले इन प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए बहुत हार्ड केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो इंसानों के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं और कई बार इससे लोगों को सांस की दिक्कत भी होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये बीमारियां

मच्छरों का भन-भनाना और काटना ही परेशान नहीं करता है। कई बार इनके काटने से मलेरिया, डेंगू, पीला बुखार, जीका, चिकनगुनिया, डाइफाइड जैसे कई गंभीर और जानलेवा बीमारियां भी हो सकती हैं।  

मच्छरों को दूर भगाने के घरेलू उपाय

लेमन ग्रास और लौंग का तेल
मच्छरों को भगाने के लिए आप लेमन ग्रास और लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच लेमन ग्रास तेल और 4 चम्मच लौंग तेल लें और इसे एक स्प्रे बोतल में मिलाएं। इस स्प्रे को हर शाम अपनी बॉडी पर छिड़कें। ऐसा करने से आपके आसपास मच्छर नहीं भटकेंगे।

कॉफी से दूर भगाएं मच्छर
कॉफी पीना बहुत से लोगों को खूब पसंद होता है, लेकिन शायद ही लोग जानते हैं इसकी महक मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं है और इससे उन्हें दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए आप कॉफी के एक छोटे पाउच को 1 लीटर पानी में घोलकर घर में छिड़काव कर सकते हैं। ऐसा करने पर घर में मच्छर बिल्कुल नहीं आएंगे।

नींबू और लौंग का घोल
घर में नींबू और लौंग के घोल का छिड़काव करने से भी मच्छर नहीं पनपते हैं। इस घोल को बनाने के लिए 2 बड़े नींबू का गूदा निकाल लें। इसमें 2 से 5 बूंद लौंग का तेल डालें। इन दोनों चीजों को आधा गिलास पानी में डालकर घोल लें। फिर इसे रोज सुबह-शाम घर के कोने में छिड़क सकते हैं।

नीम का तेल या पानी
नीम के तेल या पानी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मच्छरों को दूर भगाने में मदद करते हैं। ऐसे में घर और आपसे मच्छर दूर रहें इसके लिए आप रोज शाम को घर में नीम के तेल का छिड़काव कर सकते हैं। अगर आपको इस तेल की सुगंध पसंद नहीं तो आप नीम के पानी का छिड़काव भी घर में कर सकते हैं। यह भी मच्छरों को दूर करने में मददगार होता है। 

यह भी पढ़ें… Holi के रंग में नहीं डालना चाहते भंग, तो त्योहार पर ऐसे रखें अपनी आंखों का ख्याल; ये टिप्स आएंगे काम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 March 2024 at 21:31 IST