अपडेटेड 21 February 2026 at 08:32 IST

Methi Ki Chutney Recipe: खाने का बढ़ जाएगा स्वाद जब खाएंगे घर में बनी मेथी की खट्टी-मीठी चटनी, नोट कर लें आसान विधि

Homemade Methi Chutney Recipe: अगर आप अपने खाने में स्वाद के साथ सेहत भी जोड़ना चाहते हैं, तो आज ही घर पर मेथी की खट्टी-मीठी चटनी बना सकते हैं। यह झटपट बनने वाली रेसिपी सभी को खूब पसंद आएगी।

मेथी की चटनी रेसिपी | Image: Freepik/AI

Methi Ki Chutney Banane Ki Asan Vidhi: अगर आप रोज-रोज वही हरी धनिया या पुदीने की चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राय करें। मेथी की खट्टी-मीठी चटनी स्वाद में लाजवाब होती है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसे आप पराठे, पूरी, समोसे, पकौड़े या दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से बनने वाली मेथी की चटनी की आसान रेसिपी।

मेथी की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 गुच्छा ताजी मेथी की पत्तियां 
  • 2 टेबलस्पून इमली का गूदा
  • 2 से 3 टेबलस्पून गुड़ या चीनी
  • 1 से 2 हरी मिर्च 
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • स्वादानुसार नमक 
  • 1 टीस्पून तेल 
  • पानी जरूरत अनुसार

मेथी की खट्टी-मीठी चटनी बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले मेथी की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
  • अब कड़ाही में 1 टीस्पून तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
  • जीरा चटकने लगे तो उसमें कटी हुई मेथी डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट भून लें, ताकि मेथी की कड़वाहट कम हो जाए।
  • अब इसमें हरी मिर्च डालें और हल्का सा भून लें।
  • गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में डालें, साथ में इमली का गूदा, गुड़ या चीनी और थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
  • तैयार चटनी को एक कटोरी में निकाल लें। जरूरत हो तो नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  • लीजिये आपकी खट्टी-मीठी मेथी की चटनी तैयार है।

मेथी की चटनी को गरमागरम पराठे या पूरी के साथ परोसें। समोसा, पकौड़े, कचौड़ी और चाट के साथ भी यह चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है। बता दें कि आप इसे फ्रिज में 3-4 दिन तक स्टोर भी कर सकते हैं।

मेथी की चटनी खाने के फायदे क्या हैं?

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।
  • ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होती है।
  • वजन कम करने में सहायता करती है।
  • साथ ही, ये चटनी इम्युनिटी भी बढ़ाती है।

अगर आप अपने खाने में स्वाद के साथ सेहत भी जोड़ना चाहते हैं, तो आज ही घर पर मेथी की खट्टी-मीठी चटनी बना सकते हैं। यह झटपट बनने वाली रेसिपी सभी को खूब पसंद आएगी। 

 

यह जरूर पढ़ें: Poha Vegetable Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में पोहे से बनाएं हेल्दी वेजिटेबल चीला, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान; नोट करें आसान रेसिपी
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 08:32 IST