अपडेटेड 14 February 2026 at 15:31 IST

Matar Paratha: घर पर बनाएं बिना स्टफिंग वाला मटर पराठा, 15 मिनट में बनकर तैयार; नाश्ता और टिफिन लंच के लिए बेस्ट ऑप्शन

Matar Paratha: ताजे मटर से बिना स्टफिंग मटर पराठा इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इसे बनाने में सिर्फ 15 मिनट का समय ही लगता है। बच्चों का टिफिन, नाश्ता हो या डिनर हर जगह से फिट बैठता है। जानें बनाने का आसान तरीका।

झटपट बनाएं बिना स्टफिंग वाला मटर पराठा | Image: Freepik

Matar Paratha Recipe: इन दिनों बाजार में ताजा मटर छाए हुए हैं, वहीं मटर से बने पराठों को भी लोग काफी पसंद करते हैं। जहां स्टफिंग पराठा बनाने के लिए अच्छा खासा समय लगता है वहीं, मटर पराठा बिना स्टफिंग के भी बनाया जा सकता है। यह पराठा जल्दी तैयार होता है और स्वाद में भी किसी दूसरे पराठे से कम नहीं। सुबह की भागदौड़ में बच्चों के टिफिन के लिए या नाश्ते में इसे आसानी से बनाया जा सकता है।

मटर पराठा इसलिए भी खास है क्योंकि, इस पराठे में मटर को पहले पीस लिया जाता है और फिर आटे में मिलाकर गूंथा जाता है। इससे स्टफिंग का झंझट खत्म हो जाता है और हर बाइट में मटर का स्वाद एकसमान मिलता है। मटर प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है, जो दिन भर एनर्जी बनाए रखता है।

मटर पराठा बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?  

  • गेहूं का आटा- 2 कप  
  • ताजा मटर- 1 कप (उबले हुए)  
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)  
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी)  
  • सेंधा नमक या साधारण नमक 
  • अजवाइन- 1 छोटा चम्मच  
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच  
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच  
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच  
  • घी या तेल- सेकने के लिए

मटर पराठा बनाने का आसान तरीका 

विधिसबसे पहले मटर को उबाल लें और ठंडा होने दें।  
उबले मटर को मिक्सी में हरी मिर्च के साथ थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें।  
एक बड़े बर्तन में आटा, नमक, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।  
अब मटर का पेस्ट और बारीक कटी धनिया पत्ती डालकर आटा गूंथ लें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाएं। आटा नरम और चिकना होना चाहिए।  
आटे को 15 मिनट ढककर रख दें।  
लोई बनाकर सूखा आटा लगाकर गोल बेल लें। पराठा ज्यादा पतला न करें।  
गर्म तवे पर पराठा डालें। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। आखिर में थोड़ा घी या तेल लगाकर क्रिस्पी बनाएं।

मटर पराठा आलू की सब्जी, अचार, दही या टमाटर की चटनी के साथ परोसें। यह पराठा नाश्ते, टिफिन या डिनर में बहुत स्वादिष्ट लगता है।

यह भी पढ़ें: नोएडा वासियों को PM मोदी की बड़ी सौगात, मेट्रो एक्सटेंशन को दी मंजूरी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 15:31 IST