अपडेटेड 3 August 2023 at 15:05 IST

Married Life: इन 4 कारणों से महिलाएं देती हैं पार्टनर को धोखा, पुरुषों की ये कमजोरी बनाती हैं उन्हें बेवफा!

शादी का रिश्ता बेहद नाजुक होता है। जरा सी लापरवाही आपके रिश्ते को तोड़ सकती है, तो वहीं कई मामलों में एक रिश्ते में होते हुए भी महिलाएं अपने पार्टनर से दूर होने लगती है।

Why Women Cheat Husbands | Image: self

Why Women Cheat Husbands: शादी का बंधन एक ऐसा बंधन होता है जिसकी डोर बेहद नाजुक होती है और इसमें काफी संभलकर चलना पड़ता है, लेकिन कई बार दो लोग एक रिश्ते में बंधे होने के बावजूद साथ में खुश नहीं होते हैं और एक दूसरे संग बेवफाई कर बैठते हैं। ऐसे मामले ज्यादातर पुरुषों के ही सामने आते हैं लेकिन कई बार महिलाएं भी शादी की मर्यादा भूलकर अपने साथी को धोखा देने लगती हैं, जिसके पीछे कई वजह हो सकती है। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में जिसकी वजह से महिलाएं अपने पति या ब्वॉयफ्रेंड के साथ धोखा करती हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • पुरुष ही नहीं महिलाएं भी देती हैं धोखा
  • पुरुषों की ये कमजोरी महिला को बनाती है बेवफा

पुरुष ही नहीं महिलाएं भी देती हैं धोखा

अक्सर सुनने में यही आता है कि पुरुष ही अपनी पार्टनर को धोखा देते हैं, लेकिन हर मामले में ऐसा कहना गलत होगा। क्योंकि कई बार महिलाएं भी अपने पति या पार्टनर से बेवफाई कर बैठती है, लेकिन उनके ऐसा करने के पीछे कोई न कोई वजह होती है। आइए जानते हैं महिलाओं के बेवफा होने के पीछे क्या कारण होते हैं।

पुरुषों की ये कमजोरी महिला को बनाती है बेवफा

दिल में प्यार न होगा
कहते है न कि आप जो दोगे वही आपको वापस भी मिलेगा। अगर किसी महिला को अपने पति से प्यार और केयर नहीं मिलता है तो धीरे-धीरे उनके दिल से भी प्यार खत्म होने लगता है जिसकी वजह से वह अपने पार्टनर से दूर हो जाती हैं और बिना शादी तोड़े ऐसे पुरुष के साथ रिश्ते में आ जाती हैं, जो उनकी और उनकी फीलींग्स की कद्र करता है।

मैरिड लाइफ से खुशी गायब होना
शादी के पहले लड़कियों को अपने पति से कई सारी उम्मीदें होती हैं। मैरिज के बाद जब वो सपने पूरे नहीं होते हैं तो, उसके पास इस रिश्ते में खुश रहने की कोई वजह नहीं होती है और वे धीरे-धीरे अपने पति से दूर होने लगती है और वह दूसरे मर्दों में अपनी खुशियों को खोजने लगती है और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर बैठती हैं।

फिजिकली सेस्टिफाइड न होना
शादीशुदा जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा फिजिकली होना होता है, लेकिन कई बार महिलाएं खुद को अपने पति से फिजिकली कनेक्टेड नहीं पाती है, या यूं कहें कि वे उनसे फिजिकल सेटिस्फाइड नहीं होती है, तो ऐसे में वे दूसरे मर्दों की तरफ अट्रैक्ट होने लगती हैं। 

यह भी पढ़ें... Eye Flu ठीक होने के बाद कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना....

लग्जरी लाइफ
कई बार महिलाओं के बेवफा होने के पीछे लग्जरी लाइफ की चाहत भी हो सकती है। अगर किसी का पति जरुरतों और पत्नि के शौक को पूरा नहीं कर पाता है तो ऐसे में महिला अपने लिए बेहतर विकल्प चुनने से पीछे नहीं हटती हैं। भले ही हर शादीशुदा औरत सिर्फ पैसों के लिए अपने पति को ना छोड़े लेकिन इस एक कारण से कई औरतें पति को धोखा देने में अपनी कोई गलती नहीं समझती हैं। हालांकि, हर महिला ऐसी नहीं होती है। 

यह भी पढ़ें... Male Fertility: संतान सुख में आ रही बाधा? पुरुष करें इन चीजों का सेवन, मिलेगा चौंकाने वाला रिजल्ट

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 3 August 2023 at 14:45 IST