Mango Peel Uses: क्या आप भी फेंक देते हैं आम के छिलके? इसके फायदे सुनकर चौंक जाएंगे आप

Mango Peel Uses: गर्मियों के मौसम में आम तो हर घर में लोग खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फल के छिलके कई यूज में आते हैं। आइए जानते हैं आम के छिलकों को आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

mango peel uses | Image: AI

Mango Peel Uses: आम का मौसम चल रहा है और यह फल लगभग हर घर में लोग खाना पसंद करते हैं। हम अक्सर आम खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके बेहद काम के हो सकते हैं? आम के गूदे की तरह ही इसका छिलका भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पॉलीफेनोल, कैरोटीनॉयड, विटामिन सी, विटामिन ई और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। अगली बार जब आप आम खाएं, तो इन छिलकों को संभाल कर रखें और नीचे दिए गए तरीकों से इनका उपयोग करें।

स्किन की देखभाल के लिए बेहतरीन उपाय

आम के छिलके विटामिन सी और ई से भरपूर होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप छिलके के अंदरूनी हिस्से को सीधे अपने चेहरे पर रगड़ सकते हैं, जिससे स्किन को पोषण मिलता है। इसके अलावा, छिलकों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें दही या शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। पंद्रह मिनट बाद चेहरा धो लेने से स्किन में निखार आता है। साथ ही, छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर में एलोवेरा जेल या दही मिलाकर नेचुरल स्क्रब तैयार करें, जो बॉडी के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है।

पौधों के लिए तैयार करें नेचुरल फर्टिलाइजर

यदि आप बगीचे के शौकीन हैं, तो आम के छिलके आपके पौधों के लिए बेहतरीन खाद साबित हो सकते हैं। एक गमले या कंटेनर में पहले मिट्टी की परत बिछाएं, उसके ऊपर आम के छिलके डालें और फिर मिट्टी की एक और परत लगा दें। इस प्रोसेस को दोहराते रहें। कुछ दिनों तक हल्का पानी छिड़कते रहें और बीस से पच्चीस दिनों के बाद यह यह मिक्चर नेचुरल खाद बनाकर तैयार हो जाएगा।

आम के छिलकों से बनाएं खाने की चीजें

आप आम के छिलकों को सुखाकर उनकी चाय बना सकते हैं या फिर चाशनी में नींबू का रस मिलाकर इनकी खट्टी-मीठी चटनी भी तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कच्चे आम के छिलकों को एयर फ्रायर में पकाकर स्वादिष्ट और कुरकुरे चिप्स भी बनाए जा सकते हैं। लेकिन छिलकों को इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रहे के इन्हें अच्छी तरह धो लें ताकि उन पर लगा केमिकल हट जाए। साथ ही, छिलकों को पल्प से अलग करते समय सफाई का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें: क्या 'कॉकटेल 2' में कृति सेनन का हुआ ऑब्जेक्टिफिकेशन?
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 20 June 2026 at 13:59 IST