अपडेटेड 25 December 2025 at 13:38 IST
'डार्लिंग-डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा', कैसे बनता है Dhurandhar में फेमस हुआ दूध सोडा? ल्यारी पहुंच शख्स ने VIDEO में दिखाया पूरा प्रोसेस; हो गया VIRAL
Viral Doodh Soda: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के एक सीन ने पाकिस्तान में मशहूर दूध सोडा ड्रिंक को सोशल मीडिया पर पॉपुलर कर दिया है। इस बीच एक शख्स ने पाकिस्तान के ल्यारी पहुंचकर इस ड्रिंक को बनाने का पूरा प्रोसेस दिखाया है, जो वायरल हो गई।
Dhurandhar movie Viral Doodh-soda drink: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का खुमार लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग चारों तरफ छाए हुए हैं। इस बीच Dhurandhar से एक ड्रिंक भी काफी वायरल हुई है और वो है दूध सोडा। आपको फिल्म में आया वो जब फिल्म में गौरव गेरा सोडा बेचते नजर आते हैं और वो जोर-जोर से आवाज लगाते हैं, "डार्लिंग-डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पीलो पीलो आलम सोडा।" सोशल मीडिया पर ये सीन काफी चर्चाओं में बना है। साथ ही सुर्खियों में है ये दूध सोडा वाली ड्रिंक भी।
डायलॉग वायरल होने के साथ ही कई लोगों यह पूछ रहे हैं कि आखिर पाकिस्तान की ये मशहूर स्ट्रीट ड्रिंक दूध सोडा होती क्या है? और ये ड्रिंक कैसे बनती है? इस बीच एक शख्स ने पाकिस्तान के ल्यारी की गलियों में पहुंचकर दूध सोडा की इस ड्रिंक को बनाने का पूरा प्रोसेस दिखाया है।
शख्स ने दिखाया ड्रिंक बनाने का पूरा प्रोसेस
इंस्टाग्राम पर वीडियो को डिजिटल क्रिएटर @sahilogy ने शेयर किया है। इसमें वो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में दूध सोडा खोजने निकलता हैं। इसके बाद वीडियो में इस ड्रिंक को बनाने का पूरा प्रोसेस दिखाया जाता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा, “डार्लिंग, चलो ल्यारी की सड़कों से सीधा दूध सोडा पीते हैं।”
दूध सोडा बनाने का ये है तरीका
वीडियो में देखने मिलता है कि इस दूध सोडा को बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में दूध गर्म किया जाता है। फिर एक स्पेशल पतीले में थोड़ी चीनी डालने के बाद उसमें गर्म दूध को डाला जाता है। दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद उस पतीले को ठंडे बर्फ वाले पानी में डाला जाता है। फिर इसे ठंडे बर्फ वाले पानी में काफी देर तक घुमाया जाता है। इससे दूध को ठंडा किया जाता है। इसके बाद इसमें अलग-अलग रंग और फ्लेवर का सोडा मिलाया जाता है।इसे अच्छे से मिलाकर परोसा जाता है। क्योंकि दूध और सोडा का कॉम्बो रिस्की है तो सोडा ध्यान से खास रेश्यो में डाला जाता है।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसे अबतक साढ़े 4 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 December 2025 at 13:38 IST