Mango Rice Recipe: घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मैंगो राइस, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे; नोट करें रेसिपी

Mango Rice Recipe: अगर आप वही साधारण पुलाव या फ्राइड राइस खाकर बोर हो गए हैं, तो इस चिलचिलाती गर्मी में मैंगो राइस आपके खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह बस 10 मिनट पर बन जाएगा। आइए इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं।

Mango Rice Recipe | Image: Meta AI

Mango Rice Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही मन कुछ ठंडा और ताजा खाने को करता है। वैसे तो आम को फलों का राजा कहा जाता है और लोग इसे शेक या स्लाइस के रूप में खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आम का इस्तेमाल करके मुख्य भोजन तैयार किया है? दक्षिण भारत की मशहूर डिश 'मैंगो चित्रन्ना' या 'मैंगो राइस' एक ऐसी ही रेसिपी है जो स्वाद और सेहत में लाजवाब है। अगर आपके पास समय कम है और आप कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

मैंगो राइस के लिए आवश्यक सामग्री

पके हुए चावल
कच्चा आम
मूंगफली
चना दाल और उड़द दाल
करी पत्ता
हरी मिर्च
राई 
हल्दी पाउडर
नमक
तेल
हरा धनिया
हींग

मैंगो राइस किस तरह बनाएं? 

सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें राई डालें और उसे चटकने दें। अब इसमें हींग, चना दाल, उड़द दाल और मूंगफली डालें। मूंगफली को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता डालें। इसके बाद हल्दी पाउडर डालें। ध्यान रहे कि हल्दी जलनी नहीं चाहिए।
अब कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम कड़ाही में डालें। इसे 1-2 मिनट तक चलाएं जब तक कि आम का कच्चापन थोड़ा कम न हो जाए। आम को बहुत ज़्यादा गलाना नहीं है, इसका हल्का क्रंच बना रहना चाहिए।
अब इसमें पहले से पके हुए चावल और स्वादानुसार नमक डालें। हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चावल के दाने टूटें नहीं और मसाला समान रूप से मिल जाए।
आंच बंद कर दें और ऊपर से ताज़ा कटा हुआ हरा धनिया डालें। अगर आपको तीखा पसंद है, तो आप ऊपर से थोड़ी और लाल मिर्च भी छिड़क सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार यहां दिया गया दान बदल देगा आपकी किस्मत, बढ़ जाएगा आपका बैंक बैलेंस और मान-सम्मान!

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 17:13 IST