अपडेटेड 10 November 2024 at 12:50 IST

Long Hair: जल्दी बाल बढ़ाने के लिए नारियल दूध के साथ लगाएं ये चीज

Long Hair Tips in hindi: लंबे और घने बाल पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपने बालों में नारियल के दूध को लगा सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

Beneficial for hair | Image: freepik

Long Hair Tips in hindi: बता दें कि नारियल के दूध में जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, आयरन आदि पाए जाते हैं जो बालों के लिए बेहद जरूरी होते हैं। ऐसे में नारियल के दूध को बालों में लगाने से बालों को अधिक मजबूती और ग्रोथ मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि नारियल के तेल को कुछ और चीजों को बालों में लगाया जाए तो इससे बालों को और सुंदर बनाया जा सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालों को सुंदर बनाने में नारियल के दूध में किन चीजों को मिलाकर लगाएं। पढ़ते हैं आगे… 

नारियल तेल में मिलाएं ये चीज

  • नारियल के दूध में एलोवेरा जेल को मिलाकर अपने बालों में लगाया जाए तो इससे बालों को लंबा और घना बनाया जा सकता है। ऐसे में आप नारियल के दूध में एक चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाएं और उसके बाद अच्छे से मिक्स करें। अब इसे 30 मिनट के लिए अपने बालों में लगाएं। फिर अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  • बालों को लंबा बनाने के लिए आप मेथी दाने को नारियल दूध के साथ अपने बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच मेथी दाने को पानी में भिगोएं और अगले दिन मेथी दाने को पीस लें। अब बने मिश्रण में नारियल के दूध को मिक्स करें और बालों के अलावा जड़ों में भी लगाएं। फिर 30 से 40 मिनट बाद अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों को सुंदर बनाया जा सकता है। 

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि नारियल का दूध बालों के लिए उपयोगी है। लेकिन यदि आपके बालों से जुड़े कोई अन्य समस्या है तो इसका इस्तेमाल अपने बालों में करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

ये भी पढ़ें - सीने में तेज दर्द... गैस या हार्ट अटैक का लक्षण? घर बैठे ऐसे करें पहचान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 November 2024 at 12:50 IST