अपडेटेड 7 July 2025 at 20:45 IST

Lizard Falling On Body: इस अंग पर गिरती है छिपकली तो धनवान बनने के संकेत, क्या शुभ-अशुभ?

छिपकली शरीर के किसी अंग पर गिरे तो ये शुभ संकेत भी हो सकता है, जानें कब बनता धन प्राप्ति के योग। समझें हिंदू मान्यताओं के संकेत।

छिपकली | Image: Freepik

Lizard falling on body: अक्सर लोग छिपकली को देखकर घबरा जाते हैं, लेकिन हिंदू शास्त्रों और ज्योतिष में इसका गिरना सिर्फ डर की बात नहीं, बल्कि एक शगुन-अपशगुन से भी जुड़ा होता है। खास तौर से अगर छिपकली आपके शरीर के किसी खास हिस्से पर गिरती है, तो यह भविष्य के सुख-दुख, धन लाभ या हानि के संकेत देता है।

शरीर के अंगों पर छिपकली गिरने के संकेत 

दाएं हाथ/ भुजा पर: धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने का संकेत।

बाएं हाथ/ भुजा पर: आर्थिक तंगी और परेशानियों का इशारा।

सिर पर: भविष्य में मान-सम्मान और राजा जैसा सुख मिलने की संभावना।

कमर पर (दाएं ओर): शुभ संकेत, जीवन में खुशहाली और धन प्राप्ति।

कमर पर (बाएं ओर या बीच में): स्वास्थ्य संबंधित समस्या या पारिवारिक कलह का संकेत।

दाएं पैर पर: अगर छिपकली दाएं पैर पर गिरती है तो आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं।

बाएं पैर पर: वहीं अगर बाएं पैर पर छिपकली गिर जाए तो इस मतभेद और शारीरिक परेशानी का संकेत माना जाता है।

पैर की उंगली पर: छिपकली अगर पैर की उंगली पर गिर जाती है तो ये यात्रा या बाहर जाने का इशारा होते हैं।

छिपकली गिरने से मिलते ये भी संकेत

इन पारंपरिक मान्यताओं का जिक्र प्राचीन हिंदू ग्रंथों और लोक परंपराओं में भी मिलता है, जहां ‘गौली शास्त्र’ के तहत छिपकली के शरीर पर गिरने को भविष्यवाणी से जोड़ा गया है। दक्षिण भारत के कई मंदिरों में तो खास रूप से छिपकली के दर्शन और शरीर पर गिरने की घटना को शुभ संकेत माना जाता है। खासकर कांचीपुरम के वरदराज पेरुमाल मंदिर में श्रद्धालु ‘गौली दर्शन’ करने खास रूप से आते हैं। 

हालांकि आधुनिक विज्ञान इस तरह के संकेतों को संयोग मात्र मानता है, लेकिन भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में ऐसी मान्यताओं का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व बना हुआ है। बहुत से लोग आज भी इन संकेतों को जीवन के निर्णयों से जोड़कर देखते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम इन बातों को आस्था और विवेक के संतुलन के साथ समझें, ताकि परंपरा के साथ तार्किक सोच भी बनी रहे।

यह भी पढ़ें: चेहरा दिखाने लायक नहीं बचा पाक, 26/11 हमले पर तहव्वुर राणा ने किया धमाका

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 July 2025 at 20:45 IST