अपडेटेड 1 March 2025 at 16:29 IST
लिवर की बीमारी में मरीज को क्या-क्या परेशानियां होती हैं? जानें
Liver Problems Symptoms in Hindi: कैसे पता करें कि लिवर खराब हो रहा है? लिवर के खराब हो जाने पर कहां दर्द होता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Liver Problems Symptoms in Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग सेहत से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। गलत लाइफस्टाइल और गलत आदतें लोगों में गंभीर बीमारी पैद कर रही है। बता दें कि इन बीमारियों में एक लिवर से जुड़ी बीमारी भी है। जब व्यक्ति का लिवर खराब होने लगता है तो इस दौरान कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। बता दें कि लिवर खराब होने पर शरीर में कुछ जगहों पर दर्द भी महसूस हो सकता है। ऐसे में इस दर्द के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लिवर खराब होने पर व्यक्ति को क्या लक्षण नजर आ सकते हैं और किन अंगों में दर्द हो सकता है। पढ़ते हैं आगे...
कैसे पता करें कि लिवर खराब हो रहा है?
- जब किसी व्यक्ति का लिवर खराब हो जाता है तो पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द कभी-कभी लगातार होता है या रुक रुक कर होता है। इसके अलावा पेट में सूजन की समस्या भी हो सकती है।
- बता दें कि लिवर खराब होने पर पसलियों के नीचे सूजन आ जाती है, जिसके कारण व्यक्ति को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है।
- लिवर खराब होने पर स्किन में रैशेज भी आ जाते हैं। इसके अलावा खुजली की समस्या हो जाती है। साथ में पेट में दर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
- जब किसी व्यक्ति का लिवर खराब होने लगता है तो उसकी आंखों का रंग और स्किन का रंग अचानक से पीला हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति के पूरे शरीर में खुजली और दर्द की समस्या हो जाती है।
- बता दें कि टखने में दर्द की समस्या लिवर को खराब कर सकती है। अगर आपके टखने में सूजन आ जाती है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 March 2025 at 16:29 IST