अपडेटेड 18 December 2024 at 20:55 IST

लिपस्टिक लगाने के क्या हैं नुकसान? जानेंगी तो नहीं करेंगी इस्तेमाल

Is it safe to wear lipstick every day? क्या हर दिन लिपस्टिक लगाना सुरक्षित है? लिपस्टिक लगाने के नुकसान क्या हैं? जनते हैं इसके बारे में...

Lipsticks Side effects | Image: Unsplash

Do lipsticks have side effects in hindi? अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाओं की खूबसरती को चार चांद लिपस्टिक लगाती हैं। वहीं मार्केट में न जानें ऐसे कितने शेड्स हैं जो महिलाओं के लिए सदाबहार हैं। लेकिन बता दें कि इसके इस्तेमाल से महिलाओं को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को इन नुकसानों के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लिपस्टिक लगाने के नुकसान (Is it safe to wear lipstick every day in hindi?) क्या हैं? पढ़ते हैं आगे…

लिपस्टिक लगाने के नुकसान (Lipstick lgane ke Nuksan in Hindi)

  • यदि महिलाएं नियमित रूप से लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं तो ऐसे में उन्हें एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है। ऐसे में कुछ रिसर्च हमें ये भी बताती हैं कि कुछ कृत्रिम डाई होंठों और मुंह के जरिए शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं, जिससे महिलाओं को एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा महिलाओं को त्वचा पर खुजली, त्वचा पर सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते आदि समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • जब किसी लिपस्टिक को बनाया जाता है तो उस दौरान कई तरह के केमिकल का उपयोग होता है। ये केमिकल्स हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। कुछ लिपस्टिक्स में लेड भी यूज होता है। जब ये लेड हमारे शरीर में जाता है तो इससे न केवल आपके सॉफ्ट टिशूज, ब्लड और हड्डियां प्रभावित हो सकती हैं बल्कि होंठों का रंग भी काला पड़ सकता है। होंठों के बार-बार सूखने की समस्या भी इसी लेड के कारण हो सकती है।
  • कई बार महिलाएं लिपस्टिक को आईशैडो की तरह उपयोग करती हैं, जो हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी आंखों पर लिपस्टिक को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नहीं तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है।

ये भी पढ़ें - मोतियाबिंद का पहला संकेत क्या है? ये मामूली सा लक्षण भी...

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 December 2024 at 20:55 IST