अपडेटेड 10 November 2025 at 18:56 IST
Dal Cutlet Recipe: रात की बची दाल से मिनटों में बनाएं टेस्टी कटलेट, जानें ब्रेकफास्ट के लिए झटपट रेसिपी
Quick And Easy Breakfast Recipe: अब रात की बची दाल अब बर्बाद नहीं होगी, बल्कि इसकी मदद से आप हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक या ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं। बच्चों को भी ये बहुत पसंद आएगा और आपका नाश्ता भी स्वादिष्ट बन जाएगा।
बची दाल से कटलेट रेसिपी | Image:
Freepik
Cutlet Recipe For Breakfast: ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है। वहीं कई बार रात को खाना बच जाता है और फिर हम इसे सुबह इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही अगर आपके घर में रात की बची हुई दाल पड़ी है और आप समझ नहीं पा रहे कि इसका क्या करें, तो इसे फेंकने की गलती बिल्कुल न करें। इस बची हुई दाल से आप बना सकते हैं टेस्टी और हेल्दी दाल कटलेट। ये कटलेट सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ खाने के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी-
दाल कटलेट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप बची हुई दाल (मूंग दाल, तूर दाल या मिक्स दाल)
- 2 उबले हुए आलू
- ½ कप ब्रेड क्रम्ब्स
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 चम्मच बारीक कटा धनिया
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
- तेल
दाल कटलेट बनाने की विधि
- एक बड़े बाउल में बची हुई दाल डालें। उसमें उबले आलू मैश करके मिलाएं। फिर प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालें।
- अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करें ताकि यह हाथ में पकड़ने पर चिपके नहीं।
- मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें हल्का दबाकर कटलेट का आकार दें।
- तवा या पैन पर थोड़ा तेल गर्म करें। कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें। चाहें तो इन्हें डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
- गरमागरम दाल कटलेट को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें। लीजिये दाल कटलेट खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
अन्य टिप्स
- अगर दाल बहुत पतली है तो उसमें थोड़ा बेसन या सूजी मिला सकते हैं ताकि मिश्रण गाढ़ा हो जाए।
- चाहें तो कटलेट में उबली हुई सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स) भी मिला सकते हैं।
- एयर फ्रायर में भी बिना ज्यादा तेल के इसे बनाया जा सकता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 10 November 2025 at 18:56 IST