अपडेटेड 7 July 2024 at 07:31 IST

Cloves: सुबह खाली पेट खाएं ये एक चीज, दांत बनेंगे मजबूत और दूर होगा कफ

Is it good to eat cloves on an empty stomach? खाली पेट लौंग का सेवन किया जाए तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

सुबह खाली पेट खाएं ये एक चीज | Image: Freepik

Chewing clove on empty stomach: यदि सुबह खाली पेट किसी भी चीज का सेवन किया जाए तो इससे शरीर जल्दी उसे चीज को अवशोषित कर लेता है। आज हम बात कर रहे हैं एक लौंग की। यदि खाली पेट एक लौंग का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। लौंग के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति सुबह उठकर खाली पेट एक लौंग (Laung ke Fayde) चबाई जाए तो इससे सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

खाली पेट खाएं ये एक चीज

  • यदि आपके शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द है तो लौंग के सेवन से दर्द को दूर किया जा सकता है। यह न केवल मसल्स की ऐंठन को दूर करता है बल्कि दर्द और अकड़न को दूर करने में भी उपयोगी है। लौंग के अंदर माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो ओरल हेल्थ को अच्छा बना सकते हैं।
  • बता दें कि ओरल हेल्थ की समस्या को दूर करने में भी लौंग बेहद उपयोगी है। इससे मसूड़े में दर्द, ब्लीडिंग, दांत में दर्द आदि समस्या से भी राहत मिल सकती है। 
  • यदि आपको कफ की समस्या है तो ऐसे में आप लौंग का सेवन कर सकते हैं। लौंग न केवल खांसी को दूर करने में उपयोगी है बल्कि यह सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से भी राहत दिला सकता है। बता दें कि खांसी के लिए लौंग का तेल भी उपयोगी साबित हो सकता है।
  • लौंग के अंदर पोटेशियम के साथ-साथ मैंगनीज भी मौजूद होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करके दिल के स्वास्थ्य को अच्छा बनाता है।

नोट - यहां दिए गए पॉइंट्स बताते हैं कि लौंग का सेवन यदि खाली पेट किया जाए तो सेहत को फायदा हो सकता है लेकिन यदि आपको कोई अन्य समस्या है तो इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट से बात जरूर करें।

ये भी पढ़ें - Leaves For Blood Sugar: शुगर में कौन सी पत्तियां खाई जाती हैं?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 July 2024 at 07:31 IST