अपडेटेड 23 February 2026 at 11:35 IST

Laccha Pyaz Paratha Recipe: नाश्ते में बनाएं लच्छेदार प्याज का पराठा, खाते ही चाटते रह जाएंगे उंगलियां, नोट करें रेसिपी

How To Make Pyaz Paratha: नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना हो, तो बनाएं लच्छेदार प्याज का पराठा। इसे बनाना बेहद आसान होता है।

लच्छेदार प्याज पराठा रेसिपी | Image: Freepik/AI

अगर आप रोज-रोज वही बोरिंग नाश्ता खाकर थक चुके हैं और कुछ नया, स्वाद और झटपट बनने वाला ट्राई करना चाहते हैं, तो लच्छेदार प्याज का पराठा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह पराठा चाय, दही या अचार के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगता है। बता दें कि यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

लच्छेदार प्याज पराठा बनाने की सामग्री 

  • 2 कप गेहूं का आटा 
  • 2  प्याज 
  • 1  हरी मिर्च 
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • ½ टीस्पून अजवाइन 
  • तेल या घी 
  • सूखा आटा

लच्छेदार प्याज पराठा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख दें।
  • अब एक कटोरी में कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • गूंथे हुए आटे की एक लोई लें और हल्का सा बेल लें। अब इसके ऊपर प्याज का मिश्रण फैलाएं।
  • पराठे को मोड़कर लच्छेदार शेप दें और फिर हल्के हाथ से बेल लें।
  • गरम तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से तेल या घी लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
  • इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लें।

गरमागरम लच्छेदार प्याज का पराठा दही, हरी चटनी या आम के अचार के साथ परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा मक्खन भी लगा सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।

अन्य खास टिप्स

  • ज्यादा कुरकुरापन चाहिए तो पराठे को धीमी आंच पर सेकें।
  • प्याज में थोड़ा सा चाट मसाला डालने से टेस्ट और बढ़ जाता है।
  • बच्चों के लिए मिर्च की मात्रा कम रखें।

 

यह जरूर पढ़ें: Methi Ki Chutney Recipe: खाने का बढ़ जाएगा स्वाद जब खाएंगे घर में बनी मेथी की खट्टी-मीठी चटनी, नोट कर लें आसान विधि

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 11:35 IST