अपडेटेड 7 March 2026 at 17:10 IST

Kothambir Vadi Recipe: स्नैक्स में बनाएं महाराष्ट्र के टेस्टी कोथिंबीर वड़ी, खाते ही कहेंगे वाह! बनाना भी है बेहद आसान

How To Make Kothambir Vadi: बाहर से मंगवाने की जगह आप घर में साफ-सुथरे तरीके से शाम की चाय के साथ खाने के लिए स्नैक्स तैयार कर सकते हैं।

कोथिंबीर वड़ी रेसिपी | Image: AI

Kothambir Vadi Banane Ki Asan Vidhi: अगर आप रोज-रोज एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। महाराष्ट्र की फेमस डिश कोथिंबीर वड़ी स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह डिश खासतौर पर हरे धनिया यानी कोथिंबीर और बेसन से बनाई जाती है। बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह स्नैक चाय के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। बता दें कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। तो चलिए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट कोथिंबीर वड़ी बनाने की आसान रेसिपी।

कोथिंबीर वड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 कप बेसन
  • 2 चम्मच चावल का आटा
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच तिल
  • थोड़ा सा तेल

कोथिंबीर वड़ी बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में बारीक कटा हरा धनिया डालें। अब इसमें बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, तिल और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो।
  • इसके बाद एक प्लेट या ट्रे में हल्का सा तेल लगाकर इस मिश्रण को फैलाएं। अब इसे लगभग 15-20 मिनट तक स्टीम करें। जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए, तो इसे ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे छोटे-छोटे चौकोर या डायमंड शेप में काट लें।
  • अब एक कढ़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और इन टुकड़ों को हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।

गरमा-गरम कोथिंबीर वड़ी को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। यह स्नैक चाय के साथ खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

अन्य टिप्स

  • ज्यादा स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा गरम मसाला भी डाल सकते हैं।
  • अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं तो वड़ी को फ्राई करने की जगह हल्का सा पैन में सेक सकते हैं।
  • ताजे हरे धनिए का इस्तेमाल करने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।

 

यह जरूर पढ़ें: Banarasi Tamatar Chaat Recipe: होली के मौके पर घर में बनाएं बनारसी टमाटर चाट, खाते ही मेहमान भी करेंगे तारीफ; नोट कर लें रेसिपी

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 17:10 IST