अपडेटेड 20 October 2024 at 12:07 IST
Khoon Kaise Badhaye: 10 दिन में खून कैसे बढ़ाएं?
How can I increase my blood level? क्या खाने से खून जल्दी बढ़ता है? तेजी से खून कैसे बढ़ाएं? मैं अपना ब्लड लेवल कैसे बढ़ा सकता हूं? जानें इस लेख के माध्यम से...
How can I increase my hemoglobin fast? अक्सर लोगों के शरीर में खून की कमी हो जाती है। खून की कमी के कारण चक्कर आने की समस्या होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खून की कमी को कैसे दूर किया जा सकता है? बता दें कि इसके लिए मोटी मोटी दवाइयां खाने की जरूरत नहीं है बल्कि खून की कमी को दूर करने के लिए यहां पर दी गई कुछ चीजें आपके बेहद काम आ सकती हैं।
आज का हमारा लेख इन्हीं चीजों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति 10 दिनों में कैसे अपना खून बढ़ा सकता है। पढ़ते हैं आगे…
खून की कमी के लक्षण
बता दें कि जब किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी यानी आयरन की कमी हो जाती है तो इसके चलते व्यक्ति थकान महसूस करता है। साथ ही कमजोरी, चिड़चिड़ापन, सिर दर्द और लिवर की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
खून कैसे बढ़ाएं घरेलू उपाय…
- खून बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में चुकंदर को भी जोड़ सकते हैं। बता दें कि चुकंदर के अंदर पोटैशियम, सोडियम, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता है जो खून को तेजी से बढ़ा सकता है।
- खून की कमी को दूर करने में आप अपनी डाइट में डेरी प्रोडक्ट्स को भी जोड़ सकते हैं। इनके अंदर कैल्शियम पाया जाता है जो दिल की सेहत को अच्छा रखता है। साथ ही हड्डियों को भी मजबूत कर सकता है।
- खून की कमी को दूर करने के लिए आप सोयाबीन को भी अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। इसके अंदर आयरन और विटामिन सी दोनों पाए जाते हैं साथ ही सोयाबीन के सेवन से व्यक्ति अपनी इम्यूनिटी को भी मजबूत कर सकता है।
- गाजर के सेवन से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आयरन के लेवल को सही करने के लिए गाजर को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 20 October 2024 at 12:07 IST