अपडेटेड 28 November 2025 at 14:16 IST

Dhokla Recipe: घर पर बनाएं गुजरात का स्पेशल ढोकला, आएगा स्वाद और नहीं बढ़ेगा वजन, जानें बनाने की हेल्दी और आसान विधि

Gujarati Dhokla: अगर आप कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं तो गुजराती ढोकला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। जानें घर पर हेल्दी ढोकला बनाने की आसान रेसिपी जिससे स्वाद भी मिलेगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।

ढोकला बनाने का आसान तरीका | Image: Freepik

How To Make Gujarati Style Dhokla At Home: अलग-अलग तरह का खाना हम सभी को खाना पसंद होता है। वहीं गजराती स्नैक्स का नाम तो देश नहीं, बल्कि दुनियाभर में काफी मशहूर होता है। ऐसे में गुजरात का ढोकला एक ऐसा स्नैक है जिसे बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी बड़े चाव से खाते हैं। यह हल्का, फूला-फूला और बेहद सॉफ्ट होता है। खास बात यह है कि इसे स्टीम करके बनाया जाता है, इसलिए यह तेल में तले हुए स्नैक्स की तुलना में ज्यादा हेल्दी होता है और वजन भी नहीं बढ़ाता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं इसे बनाने के लिए आसान रेसिपी-

ढोकला क्यों है हेल्दी?

  • यह भाप में पकाया जाता है, इसलिए इसमें कम तेल लगता है।
  • बेसन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।
  • पचाने में हल्का और पेट के लिए अच्छा होता है।
  • डायट करने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन होता है।

ढोकला बनाने के लिए सामग्री

बैटर के लिए:

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप दही
  • पानी जरूरत अनुसार
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच ईनो
  • 1 छोटा चम्मच चीनी

तड़के के लिए:

  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 2 (कटी हुई) हरी मिर्च
  • 6-7 करी पत्ता
  • 2-3 बड़े चम्मच पानी

ढोकला बनाने की आसान विधि

  • एक बाउल में बेसन, दही, हल्दी, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर चिकना बैटर बना लें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • कुकर या कढ़ाही में पानी डालकर गरम करें। ढोकला बनाने वाले बर्तन में हल्का तेल लगाकर ग्रीस कर लें।
  • अब बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। इसके बाद तुरंत मिश्रण को ग्रीस किए हुए बर्तन में डाल दें।
  • बर्तन को कुकर या स्टीमर में रखकर बिना सीटी लगाए 15-20 मिनट तक ढोकला पकाएं। टूथपिक डालकर चेक करें, अगर वह साफ निकले तो ढोकला तैयार है।

तड़का लगाने की विधि

एक पैन में तेल गरम करें। उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। जब राई चटकने लगे तो इसमें पानी और नींबू का रस डाल दें। यह तड़का ढोकले के ऊपर डाल दें ताकि वह सॉफ्ट और जूसी बना रहे।

परोसने का तरीका

ढोकले को चौकोर टुकड़ों में काटें और हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें। ऊपर से हरा धनिया डाल सकते हैं।

अन्य हेल्दी टिप्स

  • दही की जगह छाछ का उपयोग कर सकते हैं।
  • तेल की मात्रा कम रखें।
  • सफेद चीनी की जगह गुड़ या शहद का प्रयोग करें।

दिल से हल्का और पेट के लिए सही, ढोकला हेल्दी स्नैक का सबसे स्वादिष्ट साथी है। इसे नाश्ते में या शाम की चाय के साथ जरूर ट्राई करें और घर वालों को दें हेल्दी ट्रीट।

यह जरूर पढ़ें: Makhana Chilla: रहना है हेल्दी? तो नाश्ते में बनाएं सूजी- मखाने से बना टेस्टी चीला, मिलेगा भरपूर प्रोटीन; जानें इसे बनाने की आसान विधि

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 28 November 2025 at 14:16 IST