अपडेटेड 6 August 2024 at 16:06 IST
Namak: काला नमक और सेंधा नमक में क्या अंतर होता है? जानें सेहत के लिए क्या अच्छा
Rock salt and black salt are same or not: काला और सेंधा नमक कैसे सेहत के लिए उपयोगी हैं और दोनों कैसे एक दूसरे से अलग हैं? जानते हैं इसके बारे में...
Are black salt and rock salt the same?: नमक न केवल खाने में स्वाद डालता है बल्कि नमक के अंदर जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन आजकल लोग काला नमक और सेंधा नमक का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। वहीं लोगों को लगता है कि यह दोनों ही नमक एक हैं लेकिन बता दें कि यह दोनों नमक एक दूसरे से बेहद अलग हैं और इन दोनों के फायदे भी अलग हैं।
आज का हमारा लेख इन्हीं दोनों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सेहत के लिए सेंधा नमक या काला नमक दोनों में से कौन सा अच्छा है और यह दोनों एक दूसरे से कैसे अलग हैं? पढ़ते हैं आगे…
काला नमक और सेंधा नमक में क्या अंतर होता है?
- काले नमक के अंदर कम आयोडीन होता है ऐसे में ये सफेद नमक की तुलना में ज्यादा अच्छा है।
- काले नमक के अंदर कुछ ऐसे खनिज पाए जाते हैं जो एसिड रिफ्लक्स के कारण होने वाले नुकसान को दूर करने में मददगार है।
- काला नमक न केवल कब्ज की समस्या से राहत दिला सकता है बल्कि मल त्यागने की क्रिया को भी आसान बनाता है।
- काले नमक के अंदर पोटेशियम मौजूद होता है जो मांसपेशियों को आराम दिला सकता है। वहीं इसके अंदर ऐंठन को कम करने के गुण भी पाए जाते हैं।
- काला नमक दिल से जुड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद है। यह ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा बना सकता है।
- सेंधा नमक के अंदर काले नमक की तुलना में थोड़ा कम आयोडीन पाया जाता है। ऐसे में यह भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है।
- सेंधा नमक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर कर सकता है। वहीं इसके उपयोग से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कभी नहीं होती है।
- सेंधा नमक सांस संबंधित रोगों को भी दूर करने उपयोगी है। यह कफ को आसानी से बाहर निकाल सकता है।
- ज्यादा नमक के सेवन से शरीर की सूजन को भी दूर किया जा सकता है।
काला नमक और सेंधा नमक दोनों में कौन-सा अच्छा?
काला नमक और सेंधा नमक दोनों ही सेहत के लिए उपयोगी हैं। लेकिन जहां तक बात रोज इसके इस्तेमाल करने की है तो ऐसे में आप काले नमक को रोज इस्तेमाल में नहीं ले सकते। लेकिन सेंधा नमक का इस्तेमाल आप नियमित रूप से कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 August 2024 at 16:06 IST