अपडेटेड 5 February 2026 at 17:06 IST
Kacche Kele Ke Chilke ki Chutney: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी कच्चे केले के छिलके से बनी चटनी, नोट कर लें बनाने की आसान विधि
Raw Banana Peels Chutney: कम खर्च में बनने वाली यह कच्चे केले के छिलके की चटनी स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। अगली बार कच्चा केले की सब्जी बनाएं, तो इनके छिलकों को फेंकने के बजाय चटनी बनाकर खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं।
Kacche Kele Ke Chilke ki Chutney Kaise Banayen: अक्सर हम कच्चा केला इस्तेमाल करने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलका सेहत का खजाना है? कच्चे केले के छिलके से बनी चटनी स्वाद में तो जबरदस्त होती ही है, साथ ही यह फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। बता दें कि इसे बनाना बहुत आसान है और यह रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ खूब जचती है। तो चलिए जानते हैं टेस्टी और हेल्दी कच्चे केले के छिलके से बनी चटनी बनाने की आसान विधि-
कच्चे केले के छिलके के फायदे क्या हैं?
कच्चे केले के छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी में मदद करता है और यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, यह चटनी वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी अच्छी ऑप्शन है।
कच्चे केले के छिलके की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 कच्चे केले के छिलके
- 1 से 2 हरी मिर्च
- 2 से 3 लहसुन की कलियां
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच राई या जीरा
- 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
कच्चे केले के छिलके की चटनी बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले कच्चे केले के छिलकों को अच्छी तरह धो लें।
- अब इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और हल्के नमक वाले पानी में 5-7 मिनट उबाल लें। इससे कड़वाहट खत्म हो जाती है।
- उबले हुए छिलकों को ठंडा होने दें।
- मिक्सी में छिलके, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, नमक और नींबू का रस डालकर पीस लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें राई या जीरा डालकर तड़का लगाएं।
- इस तड़के को पीसी हुई चटनी में मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिये कच्चे केले के छिलकों से बनी चटनी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
यह चटनी गरमा-गरम रोटी, पराठे, दाल-चावल या सादा भात के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। चाहें तो इसे फ्रिज में 1-2 दिन तक स्टोर भी किया जा सकता है।
अन्य खास टिप
अगर आप थोड़ा अलग स्वाद चाहते हैं तो इसमें धनिया पत्ती या थोड़ा सा नारियल भी मिला सकते हैं।
कम खर्च में बनने वाली यह कच्चे केले के छिलके की चटनी स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। अगली बार कच्चा केला बनाएं, तो उसका छिलका फेंकना बिल्कुल न भूलें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 17:06 IST