अपडेटेड 15 November 2024 at 16:28 IST
गेंदा फूल सिर्फ सजाने में ही नहीं चेहरे पर लगाने में भी आएगा काम, फायदे ऐसे जो कर देंगे हैरान
Marigold Flower for good skin: क्या गेंदा त्वचा को गोरा करने के लिए अच्छा है? जानें त्वचा के लिए गेंदे के फूल के फायदे...
Marigold Flower for good skin: जब भी घर में फूलों से साज सज्जा की बात आती है तो हमारे मन में सबसे पहला ख्याल गेंदे के फूल का आता है। अक्सर लोग डेकोरेट करने के लिए गेंदे के फूल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेंदे का फूल सजावट के लिए नहीं बल्कि चेहरे पर लगाने में भी आपके काम आ सकता है। जी हां, ऐसे में गेंदे के फूल को चेहरे पर लगाने का तरीका और इसके फायदे के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने उस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गेंदे के फूल को कैसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं और उसके क्या-क्या फायदे हैं। पढ़ते हैं आगे…
चेहरे पर गेंदा फूल कैसे लगाएं?
- गेंदे के फूल को चेहरे पर लगाने के लिए आपके पास नारियल का तेल, चावलों का आटा, नींबू का रस आदि का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में इसका मिश्रण बनाने के लिए आप सबसे पहले गेंदे के फूल के पाउडर में नारियल का तेल मिलाएं। अब आप बने मिश्रण में चावल के आटे व नींबू के रस को भी मिलाएं और 10 से 12 मिनट तक अपनी त्वचा पर इस पेस्ट को लगाएं रखें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसे करने से फायदा मिल सकता है।
- आप गेंदे के फूल के पाउडर में नारियल तेल को मिलाएं। अब इसमें बेसन और कच्चे दूध को मिलाएं। अब बने मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। उसके बाद साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आ सकती है।
- आप गेंदे के फूल को पीसकर उसमें शहद मिलाएं और 10 से 15 मिनट तक अपनी त्वचा पर इस पेस्ट को लगाएं। ऐसा करने से टेनिंग की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 November 2024 at 16:28 IST