Women's Day 2024: महिला दिवस कल, जानिए क्या है इस साल की स्पेशल थीम

International Women's Day 2024: इस साल महिला दिवस की थीम क्या होगी? आइए जानते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 | Image: Pinterest

International Women's Day 2024: हर साल 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को समर्पित किया गया है। इस दिन को दुनियाभर में अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है।

भारत में भी लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए बेहद खास अंदाज में महिला दिवस मनाया जाता है। वहीं, हर साल इस दिन को लेकर एक थीम तय की जाती है। जिसे फोकस में रखकर महिला दिवस को सेलिब्रेट किया जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है।

महिला दिवस थीम (Women's Day Theme)

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अलग-अलग थीम रखी जाती है। वहीं इस साल महिला दिवस की कैंपेन थीम इंस्पायर इंक्लुजन (Inspire Inclusion) है। इंस्पायर इंक्लुजन का मतलब है महिलाओं की अहमियत को समझने के लिए लोगों को जागरूक करना। साथ ही इस थीम का अर्थ महिलाओं के लिए एक ऐसे समाज का निर्माण करना भी है जहां महिलाएं खुद को जुड़ा हुआ और सशक्त महसूस कर सकें।

महिला दिवस मनाने का उद्देश्य (Purpose of celebrating Women's Day)

वहीं, महिला दिवस को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाकर उनके प्रति अक्सर होने वाले भेदभाव को खत्म करना है। साथ ही ये दिन इसलिए भी मनाया जाता है ताकि समाज महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके। यही वजह है कि हर साल नई थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि कल, नोट करें पूजा के सभी शुभ मुहूर्त और सही पूजन विधि
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 08:16 IST