Kitchen Cooling Tips: रसोई की भयंकर गर्मी से चाहिए राहत? बिना AC-Cooler अपनाएं ये 6 देसी जुगाड़; आपका किचन रहेगा एकदम ठंडा
Kitchen Cooling Tips: गर्मियों के मौसम में रसोई में खड़े होकर खाना बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। आग और उमस मिलकर किचन के तापमान को काफी बढ़ा देते हैं। अगर आप भी इस भीषण गर्मी से परेशान हैं और बिना AC या कूलर के अपनी रसोई को ठंडा रखना चाहते हैं, तो ये 6 'देसी जुगाड़' आपके बड़े काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं।
Kitchen Cooling Tips: भारत में गर्मियों का मौसम आते ही घर का सबसे चुनौतिपूर्ण हिस्सा किचन बन जाता है। चूल्हे की आग और ऊपर से बाहर का पारा, दोनों मिलकर रसोई को किसी भट्टी जैसा बना देते हैं। घंटों पसीने में तरबतर होकर खाना बनाना न केवल थकान भरा होता है, बल्कि सेहत पर भी भारी पड़ता है।
अक्सर लोग सोचते हैं कि किचन को ठंडा रखने के लिए AC या महंगा कूलर ही एकमात्र विकल्प है, लेकिन भारतीय घरों के कुछ पारंपरिक और स्मार्ट तरीके आज भी उतने ही कारगर हैं। अगर आप भी इस तपती गर्मी से परेशान हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं 6 ऐसे देसी जुगाड़ जो आपके किचन को बिना किसी एक्स्ट्रा बिजली बिल के कूल रखेंगे। आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
क्रॉस वेंटिलेशन का सही इस्तेमाल
किचन की गर्मी को बाहर निकालने का सबसे आसान तरीका है हवा का सही बहाव। खाना बनाते समय एग्जॉस्ट फैन (Exhaust Fan) जरूर चलाएं। अगर आपके किचन में खिड़की है, तो उसे खोलकर रखें और सामने वाले कमरे की खिड़की भी खोल दें। इससे Cross Ventilation होगा और गर्म हवा रुकने के बजाय बाहर निकल जाएगी।
खाना पकाने के समय में बदलाव
गर्मियों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सूरज की तपिश सबसे ज्यादा होती है। कोशिश करें कि भारी खाना जैसे राजमा, छोले या तड़का वाली चीजें सुबह जल्दी या शाम को सूरज ढलने के बाद बनाएं। दोपहर के समय केवल हल्का खाना या सलाद जैसा कुछ रखें ताकि चूल्हा कम से कम समय के लिए जले। इससे किचन भट्टी की तरह नहीं तपेगी।
'लो हीट' कुकिंग और स्मार्ट अप्लायंसेज करें फॉलो
जितनी तेज आंच होगी, किचन उतना ही गर्म होगा। कोशिश करें कि प्रेशर कुकर का इस्तेमाल ज्यादा करें, क्योंकि यह खाने को जल्दी पकाता है और गर्मी को अंदर ही लॉक रखता है। अगर मुमकिन हो, तो इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल करें। यह गैस चूल्हे की तुलना में वातावरण को कम गर्म करता है।
खिड़कियों पर खस या गीले कपड़े डालें
पुराने समय में 'खस'का इस्तेमाल होता था। आप अपनी किचन की खिड़की पर सूती पर्दे लगाएं या फिर सूती की कोई साड़ी हो। उसे गीला करके किचन की खिड़की पर लगाएं। जब बाहर की गर्म हवा इन गीले पर्दों से टकराकर अंदर आएगी, तो वह काफी हद तक ठंडी हो जाएगी। यह प्राकृतिक एयर कंडीशनर की तरह काम करता है।
इनडोर प्लांट्स करेगा कमाल
किचन की स्लैब या खिड़की पर छोटे पौधे जैसे Aloe Vera, Snake Plant या Money Plant रखें। ये पौधे न केवल किचन की हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि प्राकृतिक रूप से तापमान को 1-2 डिग्री कम रखने में भी मदद करते हैं। हरियाली देखकर मन को भी सुकून मिलता है और गर्मी का अहसास कम होता है।
रोशनी पर ध्यान दें
क्या आप जानते हैं कि पुराने पीले बल्ब काफी ज्यादा गर्मी पैदा करते हैं? अगर आपके किचन में अभी भी ऐसे बल्ब हैं, तो उन्हें तुरंत LED Lights से बदल दें। LED न केवल बिजली बचाती हैं, बल्कि बहुत कम हीट जेनरेट करती हैं, जिससे किचन का तापमान स्थिर रहता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 April 2026 at 11:42 IST