अपडेटेड 25 December 2023 at 14:28 IST

Health को रखना है दुरुस्त तो Breakfast में खाएं ये फूड्स, मिलेगा स्वाद; बनेगी सेहत

Healthy Breakfast For Winters: सर्दियों के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना सुबह इस तरह के फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

फूड | Image: Pexels

Healthy Breakfast For Winters: सर्दियों का मौसम में कुछ लोग सुबह उठते ही गरमा-गरम पराठे, पकोड़े, समोसे, छोले-पूरी, भटूरे इत्यादि खाना पसंद करते हैं। विंटर सीजन में ये फूड्स लगभग हर भारतीय घर में ब्रेकफास्ट के लिए फर्स्ट चॉइस होते हैं। हालांकि इनके रोजाना सेवन से व्यक्ति की सेहत पर भी इसका असर पड़ने लगता है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • क्या आप भी खाते हैं ये फूड्स? 
  • सेहत के लिए बेस्ट हैं ये ब्रेकफास्ट ऑप्शन
  • आज से करें विंटर डाइट में शामिल

इस तरह का ब्रेकफास्ट सर्दियों के मौसम में कम से कम करना चाहिए। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि ये फूड्स आपको बीमार करके आपका वजन बढ़ा देते हैं। ऐसे में आपको सर्दियों के मौसम में सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसे फूड शामिल करने चाहिए जिनमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद हो। चलिए जान लेते हैं कि सर्दियों के मौसम में आपको सुबह के नाश्ते में कौन-कौन से फूड खाने चाहिए।

सर्दियों में ट्राई करें ये ब्रेकफास्ट फूड्स

ओटमील

सर्दियों के मौसम में आप नाश्ते के रूप में सुबह ओटमील खा सकते हैं। ओटमील काफी लाइट फूड है। साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। आप इसमें फल और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसे और भी ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं।

अंडा

ठंड के मौसम में आपको रोजाना अंडे का ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए। ये शरीर को अंदर से गर्मी देने का काम करता है। इतना ही नहीं अगर आप रोजाना नाश्ते में अंडे का सेवन करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। इसके सेवन से कई बीमारियां भी आपसे दूर रहेंगी।

फ्रूट चाट

विंटर सीजन में मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के लिए फ्रूट चाट का सेवन करना एक बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इसमें आप केला, पपीता, सेब जैसे फ्रूट्स के अलावा पनीर भी मिलाकर खा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपको एनर्जी मिलेगी बल्कि आप कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहेंगे। 

ये भी पढ़ें : 'जलसा' के बाहर उमड़े फैंस तो नंगे पैर मिलने पहुंचे Amitabh Bachchan, वीडियो वायरल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 25 December 2023 at 14:06 IST