अपडेटेड 16 March 2026 at 10:02 IST

How To Get Rid Of Lizards: घर में नजर नहीं आएगी एक भी छिपकली, बस कर लें ये उपाय; पहली ही बार में होंगी छूमंतर

How To Remove Lizards From Home: अगर आप नियमित रूप से इन आसान घरेलू उपायों को अपनाते हैं तो धीरे-धीरे छिपकलियां आपके घर से दूर हो सकती हैं और आपको केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

छिपकली भगाने के उपाय | Image: Freepik

Chipkali Bhagane Ke Upay: घर में छिपकली दिखते ही ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं। हालांकि आमतौर पर छिपकलियां इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचातीं हैं, लेकिन घर की दीवारों पर उनका घूमना कई लोगों को अच्छा नहीं लगता है। खासकर किचन में छिपकली दिख जाए तो परेशानी और भी बढ़ जाती है।

छिपकलियों को भगाने के लिए लोग अक्सर बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे या महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में कई बार ऐसे केमिकल होते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। बता दें कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च किए भी छिपकलियों को घर से दूर रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ असरदार देसी उपाय।

कॉफी और तंबाकू का इस्तेमाल

छिपकलियों को कॉफी की तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसे में आप कॉफी पाउडर और तंबाकू को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें।

अब इन गोलियों को घर के उन कोनों में रख दें जहां छिपकलियां ज्यादा दिखाई देती हैं, जैसे दीवारों के कोने, किचन के पीछे या खिड़कियों के पास। इसकी तेज गंध से छिपकलियां उस जगह के आसपास भी नहीं आतीं और धीरे-धीरे घर छोड़कर चली जाती हैं।

लहसुन और प्याज का नुस्खा

लहसुन और प्याज की तेज स्मेल भी छिपकलियों को दूर रखने में काफी मदद करती है। आप घर की खिड़कियों, दरवाजों या किचन के आसपास लहसुन की कुछ कलियां रख सकते हैं।

इसके अलावा आप लहसुन का रस पानी में मिलाकर स्प्रे भी बना सकते हैं। इस स्प्रे को दीवारों और उन जगहों पर छिड़कें जहां छिपकलियां ज्यादा नजर आती हैं।

काली मिर्च का स्प्रे

छिपकलियों को भगाने के लिए काली मिर्च का स्प्रे भी एक असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। इसकी तीखी गंध छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती।

इसके लिए एक बोतल में पानी लें और उसमें काली मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छी तरह हिला लें। अब इस स्प्रे को दीवारों, कोनों, खिड़कियों और दरवाजों के आसपास छिड़क दें। इसकी तेज स्मेल से छिपकलियां उस जगह से दूर भागने लगती हैं।

छिपकलियों को भगाने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

  • घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें।
  • दीवारों के कोनों और दरारों को बंद कर दें।
  • रात में बेवजह लाइट जलाकर न रखें, क्योंकि रोशनी से कीड़े आते हैं और कीड़ों की वजह से छिपकलियां भी आती हैं।
  • किचन में खाने-पीने की चीजें खुली न छोड़ें।

इन सब चीजों को करने से घर में छिपकलियां आएंगी ही नहीं।

अगर आप नियमित रूप से इन आसान घरेलू उपायों को अपनाते हैं तो धीरे-धीरे छिपकलियां आपके घर से दूर हो सकती हैं और आपको केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

यह जरूर पढ़ें: Summer Skin Care Tips: गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा? रोजाना करें ये काम, स्किन करेगी ग्लो
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 10:02 IST