अपडेटेड 18 February 2026 at 09:15 IST
Crispy Suji Toast Recipe: घर में रखे सामान से 5 मिनट में तैयार करें यह कुरकुरा सूजी नाश्ता, जानें बनाने का तरीका
Crispy Suji Toast Recipe: सुबह की भागदौड़ हो या शाम की हल्की भूख, सूजी टोस्ट बेस्ट ऑप्शन है। जो स्वाद और सेहत में अच्छा है। इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए आपको बाजार से कुछ भी एक्स्ट्रा सामान लाने की जरूरत नहीं है; यह पूरी तरह से घर की रसोई में मौजूद चीजों से बन सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Crispy Suji Toast Recipe | Image:
Meta Ai
Crispy Suji Toast Recipe: सुबह की भागदौड़ हो या शाम की हल्की भूख, अक्सर हम ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो और बनाने में बेहद आसान हो। अगर आपके पास सिर्फ 5-10 मिनट हैं और आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं, तो 'सूजी टोस्ट' आप ट्राई कर सकते हैं।
इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बाजार से कोई खास सामान लाने की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद ब्रेड, सूजी और सब्जियों से आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे किस तरह बनाना है और क्या-क्या सामान लगेगा?
सूजी टोस्ट बनाने के लिए क्या चाहिए?
- ब्रेड स्लाइस
- सूजी
- दही
- बारीक कटी सब्जियां
- हरा धनिया
- नमक
- काली मिर्च पाउडर
- लाल मिर्च
- मक्खन या तेल
ये भी पढ़ें - Ganesh Chalisa 2026: आज बुधवार के दिन करें भगवान गणेश के इस चालीसा का पाठ, सभी विघ्नों से मिलेगा छुटकारा
सूजी टोस्ट किस तरह बनाएं?
- एक मिक्सिंग बाउल में सूजी और दही को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें कटी हुई प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
- स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालें। अगर बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो, तो इसमें 1-2 चम्मच पानी मिलाएं। ध्यान रहे कि बैटर गाढ़ा होना चाहिए ताकि वह ब्रेड पर आसानी से चिपक सके और फैले नहीं। इसे 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी फूल जाए।
- अब एक ब्रेड स्लाइस लें और तैयार सूजी के मिश्रण की एक पतली परत ब्रेड के एक तरफ समान रूप से फैलाएं।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा मक्खन या तेल लगाएं। अब ब्रेड को मिश्रण वाली तरफ से तवे पर रखें। धीमी से मध्यम आंच पर इसे 1-2 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
- जब नीचे की सतह अच्छे से पक जाए और कुरकुरी हो जाए, तो ब्रेड को पलट दें। दूसरी तरफ से भी थोड़ा सा मक्खन लगाकर हल्का सुनहरा होने तक सेक लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 09:15 IST