अपडेटेड 13 March 2026 at 23:35 IST

Bhatura With Aata: मैदा नहीं अब गेहूं आटे से बनाएं क्रिस्पी और क्रंची भटूरे, जल्दी से नोट कर लें ये आसान रेसिपी

How To Make Bhatura With Aata: मैदा के आटे से बनाए हुए भटूरों से क्या आपकी हेल्थ पर भी असर पड़ जाता है। इसलिए लेकर आए हैं गेंहू के आटे के भटूरे की सीक्रेट रेसिपी, जिसे आप घर पर ही ट्राई कर सकते हैं।

how to make bhatura | Image: AI

How To Make Bhatura With Aata: छोले भटूरे तो सबके फेवरेट होते हैं, इसका स्वाद किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन लोग ज्यादातर घर के बाहर मैदे से बने हुए भटूरों को ही खाते हैं। कई लोग तो अपनी सेहत और फिटनेस की वजह से इसे खाने से कतराते भी हैं। सबसे बड़ी वजह तो मैदे से बने हुए भटूरे और तेल में किया हुआ डीप फ्राई होता है। मैदा रिफाइंड होने के कारण अपने पोषक तत्व खो देता है और डाइजेशन के लिए काफी भारी हो जाता है। लेकिन अब आपको अपना मन मारने की जरूरत नहीं होगी। आप मैदे की जगह गेहूं के आटे का इस्तेमाल करके भी उतने ही नरम और फूले हुए भटूरे तैयार कर सकते हैं। यह न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी एक बेहतर ऑप्शन होते हैं।

गेहूं के भटूरे बनाने के लिए जरूरी समाग्री

  • गेहूं का आटा: 2 कप
  • सूजी : 1 कप
  • दही: 1 कप 
  • चीनी: 2 छोटी चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा: 1/2 छोटी चम्मच
  • तेल: 4 बड़े चम्मच + तलने के लिए
  • गुनगुना पानी

आटे के भटूरे बनाने के लिए खास टिप्स:

दही का इस्तेमाल: आटे को गूंथते समय ताजे दही का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे भटूरे अंदर से जालीदार और सॉफ्ट बनेंगे।

सूजी मिलाएं: आटे में थोड़ी सी सूजी मिलाने से भटूरे लंबे समय तक फूले रहते हैं और क्रिस्पी बनते हैं।

रेस्ट देना जरूरी: आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 1-2 घंटे के लिए ढककर छोड़ दें ताकि खमीर अच्छे से उठे।

तेल का तापमान: भटूरे तलते समय तेल धुआं निकलने तक गर्म होना चाहिए, तभी वे तुरंत फूलेंगे।

बनाने का तरीका 

  • एक बड़े बर्तन में आटा, सूजी, नमक, चीनी और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिक्चर के बीच में जगह बनाकर दही और तेल को डाल दें।
  • थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए एक नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखने वाली बात ये होती है कि आटा न तो बहुत सख्त होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा गीला होना चाहिए।
  • आटे को 5-7 मिनट तक अच्छी तरह मसलें और उसे पटक-पटक कर गूंथ लें। इससे आटे में ग्लूटेन बनेगा और भटूरे अच्छे से फूलेंगे।
  • आटे की सतह पर थोड़ा तेल लगाकर इसे एक गीले कपड़े से ढक दें। इसे कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर छोड़ दें। लोइयां बनाकर उन्हें हल्का तेल लगाकर बेलें।
  • कढ़ाई में तेल को खूब अच्छे से गरम होने दें। भटूरे को तेल में डालें और कलछी से हल्का सा दबाएं। जैसे ही वह फूल जाए, उसे पलट दें और सुनहरा होने तक तलें। इसे फिर छोले और सलाद के साथ सर्व करें। 

  यह भी पढ़ें: LPG संकट के बीच महिला ने बताए किचन में गैस बचाने के 10 तरीक, पोस्ट VIRAL

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 23:35 IST