अपडेटेड 25 February 2026 at 18:25 IST
Gujhiya Making Tips: बिना मशीन मिनटों में बनाएं एक साथ परफेक्ट 7 गुझिया, होली पर ये सीक्रेट तरीका आएगा काम
Gujhiya Making Tips: होली पर गुझिया बनाना सबसे बड़ा टास्क होता है। लेकिन कोई ऐसी ट्रिक पता लग जाए, जिससे एक साथ कई सारी गुझिया बना सकते हैं, तो मजा ही आ जाता है।
Gujhiya Making Tips: होली का त्योहार आते ही घरों में गुझिया की खुशब आने लगती है। इस त्यौहार पर ये मिठाई सिर्फ पकवान नहीं, बल्कि परंपरा का हिस्सा मानी जाती है। हालांकि गुझिया बनाना आसान काम नहीं होता है, इसे सबसे बड़ा टास्क माना जाता है। आटा गूंथने से लेकर भरावन तैयार करने और तलने तक की पूरी प्रोसेस में काफी समय और मेहनत लगती है। ऐसे में कई लोग बाजार से महंगे दामों पर गुझिया खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन एक आसान ट्रिक अपनाकर आप बिना मशीन के घर पर एक साथ कई गुझिया तैयार कर सकती हैं।
एक साथ बनाएं 7 गुझिया
सबसे पहले गुझिया में भरने वाले मटेरियल को तैयार कर लें। इसके बाद मैदा गूंथकर उसे गीले कपड़े से ढककर कुछ देर के लिए रख दें। अब बड़ी लोई लेकर पतली और बड़ी रोटी बेल लें। इस रोटी पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर चम्मच की मदद से भरावन रख दें। जब पूरी रोटी पर समान दूरी में मिक्स रख दिया जाए, तो इसे सावधानी से रोल कर लें।
अब खुले किनारों पर हल्का पानी लगाकर चम्मच से अच्छी तरह चिपका दें। इसके बाद रोल को हल्का-हल्का मोड़ें और किसी धारदार गिलास या कटोरी से एक-एक कर गुझिया करके काट लें। इस तरीके से आप एक बार में करीब 7 गुझिया तैयार कर सकती हैं। किनारों को कांटे की मदद से दबा दें ताकि तलते समय गुझिया खुले नहीं।
बिना मशीन बनाएं खूबसूरत डिजाइन
अगर आप गुझिया को खास लुक देना चाहती हैं, तो छोटे आकार की पूरियां बेलकर भी बना सकती हैं। भरावन डालने के बाद हाथों से किनारों को मोड़ते हुए डिजाइन दे सकते हैं। घर में मौजूद कांटा, चिमटी या किसी डिजाइनर चीज की मदद से किनारों पर पैटर्न भी बनाया जा सकता है। आप चाहें तो रोटी बेलने के बाद उस पर हल्के डिजाइन बनाकर फिर भरावन भर सकते हैं। इस तरह बनी गुझिया बच्चों को भी बेहद पसंद आती है और देखने में भी काफ खूबसूरत लगती हैं।
होली पर काम आएगी स्मार्ट ट्रिक
यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो कम समय में ज्यादा गुझिया बनाना चाहते हैं। बिना किसी मोल्ड या मशीन के यह ट्रिक आपकी मेहनत भी बचाएगी और गुझिया फटने की परेशानी भी कम हो जाती है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 18:25 IST