अपडेटेड 18 February 2026 at 08:35 IST

Kesar Rasmalai Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी केसर की रसमलाई, खाते ही मुंह में जाएगी घुल, बनाना भी है बेहद आसान

Kesar Rasmalai Recipe In Hindi: अब बाजार से खरीदने की जगह आप घर पर हलवाई जैसी स्वाद वाली रसमलाई घर पर तैयार कर सकते हैं। लास्ट मिनट घर आए मेहमानों के लिए यह रेसिपी आप ट्राई जरूर करें।

केसर रसमलाई रेसिपी | Image: Freepik

Kesar Rasmalai Banane Ka Asan Tarika:  अगर आपको मीठा खाने का शौक है और कुछ खास बनाने का मन है, तो केसर रसमलाई एक परफेक्ट ऑप्शन है। बाजार जैसी मुलायम, रस से भरी और खुशबूदार केसर रसमलाई अब आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि खाते ही मुंह से अपने आप “वाह” निकल जाएगा। अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। तो चलिए जानते हैं आसान तरीके से हलवाई जैसी केसर रसमलाई बनाने की रेसिपी।

केसर रसमलाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

छैना यानी रसमलाई की टिक्की के लिए

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध  
  • 2 टेबलस्पून नींबू का रस या सिरका 
  • 1 कप चीनी 
  • 4 कप पानी

रबड़ी यानी दूध की चाशनी के लिए

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध 
  • 4-5 स्वाद अनुसार टेबलस्पून चीनी 
  • 10-12 धागे केसर 
  • ½ टीस्पून इलायची पाउडर 
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

केसर रसमलाई बनाने की आसान विधि

  • एक बर्तन में दूध उबालें। जब दूध अच्छे से उबल जाए तो गैस धीमी कर दें और उसमें धीरे-धीरे नींबू का रस या सिरका डालें। दूध फटकर पनीर और पानी अलग हो जाएगा। अब इसे सूती कपड़े में छान लें और ठंडे पानी से धो लें, ताकि नींबू की खटास खत्म हो जाए। कपड़े में बांधकर 20-25 मिनट के लिए टांग दें, ताकि सारा पानी निकल जाए।
  • अब इस छैना को किसी प्लेट में निकालकर हाथों से अच्छी तरह मसलें। इसे तब तक मसलें जब तक यह बिल्कुल स्मूद और नरम न हो जाए। अब छोटे-छोटे गोले बनाकर हल्का सा दबाकर चपटी टिक्की बना लें।
  • एक बड़े बर्तन में पानी और चीनी डालकर उबालें। जब चाशनी में उबाल आ जाए तो उसमें तैयार की गई टिक्कियां डाल दें। ढककर तेज आंच पर 12-15 मिनट पकाएं। टिक्कियां फूलकर दोगुनी हो जाएंगी। अब गैस बंद कर दें और इन्हें ठंडा होने दें।
  • दूसरे बर्तन में दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे। अब इसमें चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालें। 2-3 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें।
  • अब चाशनी से टिक्कियां निकालकर हल्के हाथ से दबाएं ताकि एक्स्ट्रा चाशनी निकल जाए। इन्हें तैयार केसर वाली रबड़ी में डाल दें। ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं।
  • रसमलाई को फ्रिज में 3-4 घंटे ठंडा करने के बाद सर्व करें। ठंडी-ठंडी केसर रसमलाई का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

अन्य खास टिप्स

  • रसमलाई ज्यादा नरम बनाने के लिए छैना को अच्छे से मसलना बहुत जरूरी है।
  • हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें, इससे स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर आते हैं।
  • केसर को हल्के गर्म दूध में भिगोकर डालें, इससे रंग और खुशबू दोनों अच्छी आती है।

अब आप भी घर पर बेहद आसान तरीके से हलवाई जैसी केसर रसमलाई बना सकते हैं। इसे बनाकर परिवार और दोस्तों को खिलाइए और उनकी तारीफ पाइए। 

यह जरूर पढ़ें: Amritsari Aloo Kulcha Recipe: घर पर बिना तंदूर के बनाएं आलू वाला लजीज अमृतसरी कुलचा, खाते ही बदल जाएगा जायका, नोट कर लें आसान रेसिपी

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 08:34 IST