अपडेटेड 3 February 2026 at 21:35 IST

Desi Ghee in 10 minute: सिर्फ 10 मिनट में कुकर में बनाएं मलाई से शुद्ध देसी घी, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस, VIDEO

Desi Ghee in 10 minute: घर पर शुद्ध देसी घी बनाना मुश्किल लगता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस हम आपको इस लेख में कुकर में मलाई से शुद्ध देसी घी बनाने के बारे में बताएंगे। जिससे आप कम समय में बना सकते हैं।

Desi Ghee in 10 minute | Image: Gemini

Desi Ghee in 10 minute: रसोई में देसी घी की महक सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि एक अहसास है। पराठे की पहली बाइट हो या दाल में ऊपर से डाला गया तड़का, घी खाने के ज़ायके को सातवें आसमान पर ले जाता है। लेकिन आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती शुद्धता की है। 
बाजार में मिलने वाले घी में मिलावट के डर से आज भी कई परिवार घर पर मलाई से घी निकालना पसंद करते हैं। 

आपको बता दें, घी को बनाना सबसे धैर्य का काम माना जाता है। घंटों मलाई को कड़ाही में चलाना, पसीने बहाना और फिर बर्तन साफ करने की आफत रहती है। इसलिए लोग टाल देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया की मशहूर शेफ मंजू मित्तल ने एक ऐसा 'सीक्रेट' तरीका साझा किया है, जिसने घी बनाना बेहद आसान हो जाएगा। अब आप घंटों का काम सिर्फ 10 मिनट में प्रेशर कुकर के जरिए कर सकते हैं।

क्यों खास है यह 'कुकर वाला' तरीका?

  • अमूमन घी बनाने में 40 से 50 मिनट का समय और लगातार मेहनत लगती है। मंजू मित्तल का यह हैक न केवल समय बचाता है, बल्कि आपको गैस के पास चिपककर खड़े होने की भी जरूरत नहीं है। 
  • सबसे पहले फ्रिज से मलाई निकाल लें। ध्यान रहे कि मलाई ज्यादा पुरानी न हो। अब एक प्रेशर कुकर लें। यहां शेफ की एक खास टिप है कुकर में पहले थोड़ा सा पानी डालें, उसके बाद मलाई। इससे मलाई कुकर की सतह पर चिपकेगी नहीं और जलने का डर भी खत्म हो जाएगा।
  • प्रेशर कुकिंग का जादू मलाई और पानी को अच्छे से मिलाकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। इसे मध्यम आंच पर रखें और 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें। यह स्टेप मलाई के फैट को तेजी से ब्रेक करने में मदद करता है।
  • अंतिम टच और फिल्ट्रेशन प्रेशर पूरी तरह निकलने के बाद ढक्कन खोलें। आप देखेंगे कि मलाई पिघल चुकी है। अब इसे तेज आंच पर 2-3 मिनट और पकाएं जब तक कि घी और खोआ अलग न हो जाएं। बस, आपका सुनहरा, दानेदार घी तैयार है! इसे छानकर कांच के जार में भर लें।

ये भी पढ़ें - Dhurandhar 2 Teaser Review: धुरंधर 2 का टीजर देख फैंस का टूटा दिल, बोले- ‘टीजर में ही दम नहीं तो फिल्म क्या होगी?’

इन प्रो टिप्स को करें फॉलो

हमेशा ताजी मलाई का उपयोग करें, ताकि घी में किसी भी तरह की दुर्गंध न आए।
कुकर को कभी भी जबरदस्ती न खोलें, प्रेशर को प्राकृतिक रूप से निकलने दें।
घी को हमेशा कांच के जार में रखें, इससे इसकी खुशबू और शुद्धता लंबे समय तक बरकरार रहती है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 21:35 IST