अपडेटेड 6 February 2026 at 18:27 IST
Chokar Ka Chilla Kaise Banaye: घर पर कैसे बनाएं चोकर का चिला? जानें बनाने का तरीका
Chokar Ka Chilla Kaise Banaye: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में 'हेल्दी ब्रेकफास्ट' की तलाश अक्सर चोकर के चीले पर आकर खत्म होती है। अक्सर हम आटे को छानकर उसका चोकर फेंक देते हैं, जबकि असली पोषण और फाइबर इसी में छिपा होता है। चोकर का चीला न केवल वजन घटाने में मददगार है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। आइए जानते हैं कि चोकर का चिला कैसे बनाएं?
Chokar Ka Chilla Kaise Banaye: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर स्वाद के चक्कर में सेहत से समझौता कर लेते हैं। लेकिन क्या हो अगर आपको एक ऐसा नाश्ता मिले जो स्वादिष्ट भी हो और वजन घटाने में भी मददगार? हम बात कर रहे हैं चोकर के चीले की। चोकर यानी गेहूं के आटे को छानने के बाद बचा हुआ हिस्सा, जिसे अक्सर हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, असल में पोषण का खजाना है। आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से 'चोकर का चीला' बना सकते हैं।
चोकर का चिला बनाने के लिए सामग्री
- चोकर
- बेसन या सूजी
- दही
- बारीक कटा प्याज
- बारीक कटी हरी मिर्च
- कद्दूकस की हुई गाजर और शिमला मिर्च
- हरा धनिया
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- मसाले
- तेल या घी
चोकर का चिला किस तरह बनाएं?
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में चोकर, बेसन और दही को मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा।
- अब इस घोल में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें। साथ ही अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी, अजवाइन और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- तैयार घोल को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे चोकर पानी सोख लेगा और चीला नरम बनेगा।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल या घी लगाएं। अब एक बड़ा चम्मच बैटर तवे के बीच में डालें और उसे धीरे-धीरे गोल फैलाएं।
- धीमी आंच पर चीले को एक तरफ से सुनहरा होने तक पकने दें। जब ऊपर की सतह सूखने लगे, तो थोड़ा तेल लगाकर इसे पलट दें। दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें।
- अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो तेल की जगह ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।
- बैटर में थोड़ी सी कसूरी मेथी डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- चोकर का चीला फाइबर युक्त होने के कारण पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है।
ये भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2026 Kab Hai: 12 या 13 फरवरी कब है विजया एकादशी का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
चोकर क्यों है फायदेमंद?
चोकर फाइबर से भरपूर होता है। यह न केवल आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी सहायक है। अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो यह नाश्ता आपके लिए 'सुपरफूड' साबित हो सकता है। इसलिए आप एकबार जरूर बनाएं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 18:27 IST