अपडेटेड 8 November 2025 at 23:16 IST

Makhana: बाजार में बिक रहे हैं नकली मखाने, कैसे करें असली की पहचान? वरना सेहत को हो जाएगा नुकसान

How To Buy Makhana: मखाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर यह नकली हुआ तो फायदा नहीं, नुकसान पहुंचा सकता है। सही और असली मखाना खाने से आपका शरीर रहेगा हल्का, फिट और एनर्जी से भरपूर महसूस करेगा।

असली-नकली मखाने की पहचान | Image: Freepik

Fake Vs Real Makhana: मखाना यानी फॉक्स नट्स को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। यह प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। लोग इसे स्नैक के रूप में भी खाते हैं और व्रत में भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आजकल बाजार में नकली मखाने भी बड़ी मात्रा में बिक रहे हैं, जो दिखने में असली जैसे लगते हैं लेकिन सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप मखाना खरीदते समय उसकी पहचान सही तरीके से करें, ताकि शरीर को नुकसान न पहुंचे।

क्यों खतरनाक हैं नकली मखाने?

नकली मखाने बनाने के लिए अक्सर सस्ते और खराब क्वालिटी वाले बीजों को केमिकल और पॉलिश से चमकाया जाता है। इससे ये बाहर से सफेद और हल्के लगते हैं, लेकिन अंदर से ये पोषक तत्वों से खाली और पेट के लिए भारी होते हैं। ऐसे मखाने खाने से पाचन की समस्या, गैस, एसिडिटी और एलर्जी हो सकती है।

असली मखाना पहचानने के आसान तरीके

पानी में डालकर करें टेस्ट

एक गिलास पानी में कुछ मखाने डालें। अगर मखाने ऊपर तैरने लगें, तो वे असली हैं। अगर नीचे बैठ जाएं या रंग छोड़ें, तो वे नकली या केमिकल वाले हैं।

सफेदी और चमक पर ध्यान दें

असली मखाने की सफेदी प्राकृतिक और हल्की ऑफ-व्हाइट होती है, जबकि नकली मखाने ज्यादा चमकदार और चिकने दिखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन पर पॉलिश की जाती है।

सूंघकर करें पहचान

असली मखानों में कोई खास गंध नहीं होती, लेकिन नकली मखाने थोड़ी केमिकल या गीले कागज जैसी गंध देते हैं।

तोड़कर देखें अंदर का हिस्सा

अगर आप मखाने को तोड़ेंगे, तो असली मखाने के अंदर का हिस्सा सफेद और हल्का स्पंजी होगा। जबकि नकली मखाने अंदर से पीले या भूरे दिखाई देते हैं।

भूनकर टेस्ट करें

सबसे पहले मखाने को तवे पर हल्का सा भूनें। असली मखाना कुरकुरा और फूला हुआ बन जाएगा। नकली मखाना जलकर काला हो जाएगा या सिकुड़ जाएगा।

खरीदते समय रखें ये बातें ध्यान में

हमेशा विश्वसनीय ब्रांड या दुकान से ही मखाना खरीदें। थोक में खुले मखाने लेने से बचें। पैकेट पर निर्माण और एक्सपायरी डेट जरूर देखें।

यह जरूर पढ़ें: Pista: बाजार में जमकर बिक रहा है नकली पिस्ता, जानें कैसे करें असली की पहचान?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 November 2025 at 23:16 IST