अपडेटेड 23 August 2025 at 14:42 IST
Money Plant: गमले में ऐसे लगाएं मनी प्लांट, तेजी से होगा ग्रोथ और घर में आएगी समृद्धि
ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से कभी पैसों की कमी नही होती है। मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाना शुभ माना गया है। ये मानना है कि माता लक्ष्मी को यह पौधा बेहद प्रिय है। इसे घर में लगाने से सुख, और समृद्धि बनी रहती है साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मनी प्लांट को बेहद शुभ माना जाता है। इसे सही ढंग से गमले में लगाने पर यह न सिर्फ तेजी से बढ़ता है, बल्कि आपके घर को समृद्ध भी बनाता है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट घर में लगाने से कभी पैसों की कमी नही होती, मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाना अति शुभ माना गया है। ये मानना है कि माता लक्ष्मी को यह पौधा बेहद प्रिय है। इसे घर में लगाने से सुख और समृद्धि आती है, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
गमले में ऐसे लगाएं मनी प्लांट
मिट्टी का चुनाव– हल्की और पानी सोखने वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें।
गमले का चुनाव– नीचे छेद वाला गमला लें ताकि पानी जमा न हो।
कटिंग से पौधा लगाएं– 5–6 इंच की बेल की कटिंग पानी या मिट्टी में आसानी से उगाई जा सकती है।
धूप और पानी– इसे सीधी धूप नहीं चाहिए, हल्की रोशनी पर्याप्त है। हफ्ते में 2–3 बार पानी दें।
फर्टिलाइजर का प्रयोग– महीने में एक बार लिक्विड फर्टिलाइजर डालें, इससे ग्रोथ तेज होगी।
मनी प्लांट लगाने के फायदे जानें
घर की हवा को शुद्ध करता है, और ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है।
सकारात्मक माहौल और शांति लाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाने से धन और तरक्की के योग बनते हैं।
तनाव कम करता है और घर को एनर्जी से भर देता है।
सही देखभाल करने पर यह पौधा सालों भर तक हरा-भरा रहेगा और घर में खुशहाली, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी लाएगा।
मनी प्लांट लगाने की सही दिशा क्या है?
मनी प्लांट को शुभ माना गया है, इसलिए इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा भगवान गणेश के लिए मानी जाती है। इस दिशा में पौधा लगाने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। अगर आप व्यापार में अधिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो मनी प्लांट को जरूर अपने दुकान या कार्यस्थल के दक्षिण दिशा में मिट्टी में लगाइए और तब देखिए कमाल।
मनी प्लांट लगाने की विधि
जब भी आप मनी प्लांट घर में लगाते हैं, तो सबसे पहले उसे देवी लक्ष्मी के सामने रख दें, इसके बाद इस पौधे को किसी गमले में लगा दें। इस विधि द्वारा लगाया गया मनी प्लांट शुभ होता है।
ये भी पढ़ें-Hair Fall: एक दिन में कितने बाल टूटना नार्मल बात है? जानें बालों के झड़ने पर डॉक्टर के पास कब जाएं
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 14:42 IST