Rain Bugs: मानसून के दिनों में कीड़े-मकोड़ो की एंट्री होगी बैन! इन तरीकों से करें बचाव
मानसून के दिनों में कई सारे कीड़े-मकोड़े घर में घुसने लगते हैं। ऐसे में आप कुछ टिप्स को कॉलो करके इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
How To Get Rid Of Rain Bugs | Image:
self
How To Get Rid Of Rain Bugs: मानसून के दिनों अक्सर कई सारे कीड़े-मकोड़े अपने बिलों से बाहर निकल कर घरों में आने लगते हैं। वहीं बारिश के समय में चींटियों और कॉतकोज का आतंक भी काफी बढ़ जाता है जो आगे चलकर कई सारी बीमारियों की वजह बनने लगते हैं। ऐसे में अगर आप बीमारियां फैलाने वाले इन कीड़े-मकोड़ों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर में मौजूद कुछ का इस्तेमाल कर सकते हैं। आई जानते हैं इसके बारे में।
बारिश के कीड़े-मकोड़ों से ऐसे पाएं छुटकारा
- बरसात दिनों में अक्सर रेंगने वाले कीड़े अपने बिलों से निकलकर घरों में घुसने लगते हैं। ऐेसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए कपूर आपके बेहद काम आ सकता है। इसके लिए कपूर को जलाकर घर के कोनों और मेन गेट पर रख दें। इसकी खुशबू से कीड़े-मकोड़े दूर हो जाएंगे।
- इसके अलावा आप इसके लिए कपूर के तेल को रूई में भिगोकर दीवार पर या लाइट वाली जगहों पर रख सकते हैं।
- बरसाती कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के पत्तों के रस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके लिए सबसे पहले तुलसी के पत्तों का रस निकालें और फिर इसमें रूई को भिगो लें। इसके बाद आप लाइट के आसपास की जगहों पर तुलसी के रस से भीगी हुई रूई को रख दें।
- इसके अलावा आप इसके लिए लेमन ग्रास का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए आप लेमन ग्रास को सिरके के साथ पीस लें और घर के कोने और कीड़े-मकोड़ों के आने की जगहों पर रख दें। ऐसा करने पर इसकी खुशबू से कीड़े घर में नहीं आएंगे।
यह भी पढ़ें... Lahasun Ke Fayde: शरीर के रोगों को हैं भगाना, तो डाइट में शामिल करें लहसुन की चटनी; फायदे कर देंगे हैरान
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 20 July 2023 at 16:40 IST