अपडेटेड 25 August 2025 at 14:49 IST
Kitchen Tips: कोयले की तरह काली हो गई आपकी कढ़ाई? अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे, खत्म हो जाएगी आपकी टेंशन
Kitchen Tips: रसोई में खाना बनाते अगर आपकी कढ़ाई या अन्य बर्तन जल जाते हैं। अगर जली हुई सतह को हटाना मुश्किल हो जाता है। तो अपनाएं ये आसान टिप्स।
Kitchen Tips: रसोई में खाने बनाते समय बर्तनों का जलना एक आम समस्या है। खासकर एल्युमिनियम की कढ़ाई जल्दी काली पड़ जाती है। ऐसे में लोग घंटों तक उसे रगड़ते रहते हैं। अब इसे रगड़ने में समय बर्बाद करने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो करके कढ़ाई को मिनटों में साफ कर सकते हैं।
सिरका और नमक का पेस्ट
कढ़ाई या अन्य बर्तन की जली हुई सतह को हटाना मुश्किल हो जाता है। बर्तन को बार-बार रगड़ने से बर्तन खराब भी होने का डर बना रहता है तो आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कढ़ाई को हल्का गर्म करें। इसके बाद उसमें सिरका और नमक डालकर कुछ देर छोड़ दें। इस पेस्ट से जमी हुई गंदी परत ढीली पड़ जाती है।
कैसे करें उपयोग?
इस पेस्ट को करीब 20-25 मिनट तक कढ़ाई में पड़ा रहने दें। कुछ देर बाद जब कढ़ाई को धोया जाएगा तो जला हुआ हिस्सा आसानी से निकल जाएगा। इससे न केवल कढ़ाई चमकने लगेगी बल्कि बार-बार जोर से रगड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
और भी घरेलू उपाय हैं कारगर
सिरका और नमक के अलावा बेकिंग सोडा और नींबू के पेस्ट को भी एल्युमिनियम के जले हुए बर्तनों को साफ करने में असरदार माना जाता है। यह किचन में हमेशा उपलब्ध रहने वाले सामान हैं, जिन्हें अपनाकर बर्तन नए जैसे चमकदार बनाए जा सकते हैं। इस नुस्खों को फॉलो करने में ज्यादा खर्चे भी नहीं आते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 25 August 2025 at 14:49 IST