अपडेटेड 3 November 2025 at 09:45 IST

Ghee & Milk Purity at Home : दूध, घी और शहद में मिलावट कैसे पहचानें? घर पर करें ये आसान टेस्ट

Check Honey, Ghee & Milk Purity at Home: आजकल बाजार में शुद्ध दूध, घी और शहद मिलना मुश्किल है। मिलावट हमारी सेहत के लिए बड़ा खतरा है। लेकिन चिंता न करें, आप घर पर ही कुछ आसान टेस्ट करके इनकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस लेख को विस्तार से जानते है।

Check Honey, Ghee & Milk Purity at Home | Image: Freepik

Check Honey, Ghee & Milk Purity at Home : आज के समय में शुद्ध खान-पान एक चुनौती बन गया है। बाजार में दूध, घी और शहद जैसी रोजमर्रा की चीजों में भी भारी मात्रा में मिलावट देखने को मिल रही है। , जो हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। जिसकी मदद से आप घर पर ही दूध, घी या शहद की मिलावट को चैक कर सकते हैं।

घर पर मिलावटी दूध को कैसे चैक करें?

दूध में पानी, डिटर्जेंट, या स्टार्च जैसी चीजों की मिलावट आम बात है। इसलिए जांच करना जरूरी है।

  • पानी की मिलावट करें चैक - एक कांच की प्लेट पर दूध की एकज बूंद डालें। अगर बूंद धीरे-धीरे बहते हुए पीछे एक सफेद निशान छोड़ जाए तो दूध शुद्ध है। अगर यह तुरंत बह जाए और कोई निशान न छोड़े, तो इसमें पानी मिला हुआ है।
  • दूध में डिटर्जेंट की मिलावट - एक शीशे की गिलास में थोड़ा सा दूध और और उतनी ही मात्रा में पानी डालकर अच्छी तरह हिलाएं। अगर दूध में तेज और ज्यादा देर तक झाग बना रहे, तो यह डिटर्जेंट की मिलावट का संकेत है। शुद्ध दूध में हल्का झाग बनेगा जो जल्दी खत्म हो जाएगा।

घर पर मिलावटी घी को कैसे चैक करें?

  • अपनी हथेली पर एक चम्मच घी लें। अगर यह तुरंत पिघलना शुरू हो जाए तो यह शुद्ध घी है, क्योंकि शुद्ध घी शरीर के तापमान पर तुरंत पिघलने लगता है। अगर यह ठोस बना रहे या ज्यादा समय ले तो मिलावट हो सकती है।
  • एक पैन में एक चम्मच घी डालकर गरम करें। शुद्ध घी तुरंत पिघलकर भूरा हो जाएगा। अगर यह पिघलने में समय ले और हल्का पीला रहे तो इसमें मिलावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Dev Deepawali 2025 Lucky Zodiac: देव दीपावली पर बन रहे ये 2 शुभ योग, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत; करियर, नौकरी और कारोबार में होगा लाभ

घर पर मिलावटी शहद को कैसे चैक करें?

  • एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद डालें। अगर शहद तली में बैठ जाए और आसानी से न घुले, तो यह शुद्ध है। मिलावटी शहद पानी में तुरंत घुल जाएगा।
  • एक माचिस की तीली को शहद में डुबोएं और फिर उसे जलाने की कोशिश करें। शुद्ध शहद होने पर यह आसानी से जल जाएगी। अगर शहद में पानी मिलाया गया है, तो तीली आसानी से नहीं जलेगी या चटकने की आवाज आएगी।
  • एक मोटे कागज पर शहद की कुछ बूंदें डालें। अगर शहद शुद्ध होगा तो कागज में नहीं सोखेगा और अपनी जगह पर बना रहेगा। अगर यह कागज को गीला कर दे या सोख लिया जाए तो इसमें पानी या कोई केमिकस मिलाया गया है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 3 November 2025 at 09:45 IST