Musk Melon Buying Tips: खरबूजा मीठा है या नहीं? बिना काटे मिनटों में पता लगाने के लिए काम आएंगे ये आसान टिप्स

Kharbooja Kharidne Ke Tips: मीठा और स्वादिष्ट खरबूजा चुनना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। कुछ बातों को ध्यान में रखकर खरबूजा खरीदने से आपको सही दाम में बढ़िया क्वालिटी का खरबूजा मिल सकता है।

खरबूजा खरीदने के टिप्स | Image: Freepik

How To Buy Musk Melon: फल हम सभी खाना पसंद करते  हैं। वहीं गर्मियों में खरबूजा खाना हर किसी को पसंद होता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम बाजार से खरबूजा तो ले आते हैं, पर वह मीठा नहीं निकलता। ऐसे में पैसे और मूड दोनों खराब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी बिना काटे मीठा खरबूजा पहचानना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।

खुशबू से पहचानें

पका और मीठा खरबूजा हल्की, मीठी खुशबू देता है। इसके लिए खरबूजे के डंठल वाले हिस्से को सूंघें। अगर वहां से मीठी खुशबू आ रही है, तो समझिए खरबूजा अच्छा है। अगर कोई खुशबू नहीं है या अजीब सी गंध है, तो उसे न लें।

रंग पर ध्यान दें

खरबूजे का रंग बहुत कुछ बताता है। इसके लिए पका हुआ खरबूजा हल्का पीला या सुनहरा होता है। बहुत ज्यादा हरा रंग कच्चे होने का संकेत है। वहीं बहुत ज्यादा दाग-धब्बे या काले निशान खराब होने का संकेत हो सकते हैं।

छिलके की बनावट देखें

अच्छे खरबूजे का छिलका जाल जैसा होता है और ध्यान रहे कि यह जाल साफ और उभरा हुआ होना चाहिए। चिकना या बहुत ज्यादा सख्त छिलका कच्चे फल का संकेत हो सकता है।

वजन से पहचानें

हमेशा वही खरबूजा चुनें जो अपने आकार के हिसाब से भारी लगे। भारी खरबूजा मतलब उसमें पानी और रस ज्यादा है, यानी वह मीठा हो सकता है।

दबाकर देखें

खरबूजे के नीचे वाले हिस्से को हल्का दबाएं। अगर वह थोड़ा सा दबता है, तो फल पका हुआ है। वहीं अगर बहुत सख्त है तो कच्चा है, और बहुत ज्यादा नरम है तो ज्यादा पका या खराब हो सकता है।

आवाज से पहचानें 

खरबूजे को हल्के से थपथपाएं। अगर हल्की “थप-थप” की गूंजती आवाज आए, तो वह अच्छा है। भारी और सुस्त आवाज मतलब फल ज्यादा पका या अंदर से खराब हो सकता है।

डंठल देखें

अगर डंठल आसानी से अलग हुआ दिखे, तो फल पका हुआ है। वहीं अगर डंठल जबरदस्ती तोड़ा हुआ लगे, तो वह कच्चा हो सकता है।

मीठा और स्वादिष्ट खरबूजा चुनना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। कुछ बातों को ध्यान में रखकर खरबूजा खरीदने से आपको सही दाम में बढ़िया क्वालिटी का खरबूजा मिल सकता है।

यह जरूर पढ़ें: Sattu Paratha Recipe: नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन वाला सत्तू का पराठा, पति से लेकर बच्चों के टिफिन तक सब के लिए परफेक्ट रेसिपी

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 4 April 2026 at 14:40 IST