अपडेटेड 16 October 2023 at 15:10 IST

Homemade Ubtan: नेचुरल तरीके से पाना चाहती हैं सॉफ्ट और निखरी त्वचा, तो घर पर बनाएं ये उबटन

Skin Care Tips: क्या आप नेचुरल तरीके से स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाना चाहती है? तो घर पर आसानी से बनाएं ये खास उबटन दिखेगा निखार...

Homemade Ubtan image- shutterstock | Image: self

Homemade Ubtan: खूबसूरत दिखने की चाहत किसे नहीं होती है, लेकिन आजकल के खराब वातावरण और खान-पान के चलते लोगों को कई तरह की स्किन से रिलेटेड परेशानियां होने लगती है। ऐसे में लोग त्वचा को बेहतर बनाने के लिए पार्लर में जाकर हजारों खर्च करते हैं, बावजूद इसके मनचाहा निखार नहीं मिलता है। ऐसे में आप बिना एक भी रुपया खर्च किए आसानी से घर पर बने कुछ उबटन (Ubtan) का इस्तेमाल करके सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • ओट्स उबटन के क्या-क्या फायदे हैं?
  • बेसन के उबटन से बनाएं ग्लोइंग स्किन?
  • इस उबटन से होगा चेहरे का दाग गायब

ओट्स उबटन के क्या-क्या फायदे हैं?

ओट्स का उबटन (Homemade Ubtan) चेहरे पर लगाने से त्वचा पर निखार तो आता ही आता है साथ ही ये स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 3 चम्मच ओट्स पाउडर, 1 केला मैश किया हुआ, 1 चम्मच शहद और 1 चुटकी हल्दी। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और इस पेस्ट को गर्दन से लेकर चेहरे तक अच्छे से लगाएं और 10 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें। फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। 

बेसन के उबटन से बनाएं ग्लोइंग स्किन?

बेसन का उबटन (Homemade Ubtan) लगाने से चेहरे पर नेचुरल निखार आता है। इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 चम्मच चंदन का पाउडर, आधा चम्मच मलाई, जरूरत के अनुसार दूध और 2 चुटकी हल्दी। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर इसे गर्दन से चेहरे तक लगाएं। 10 से 12 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। 

इस उबटन से होगा चेहरे का दाग गायब

अगर आप चेहरे पर दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो इसके लिए आप मसूर की दाल का उबटन (Ubtan) अपने स्किन पर अप्लाई करें। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 3 चम्मच मसूर की दाल का पेस्ट, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच गुलाब जल, आधा चम्मच मलाई। इन सभी को अच्छे से मिक्स करके फेस पर लगाएं और फिर 10 मिनट बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए साफ कर लें। फिर ताजे पानी से मुंह धो लें। 

यह भी पढ़ें... Cholesterol से वजन कम करने तक बड़े काम का है जौ का पानी, जानें खाली पेट पीने के क्या-क्या हैं फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Aerobic Exercise: बिना जिम जाए वजन घटाएं, घर पर करें ये 5 एरोबिक्स एक्सरसाइज, तेजी से कम होगी चर्बी

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 16 October 2023 at 15:09 IST