अपडेटेड 21 March 2026 at 23:35 IST

Homemade Matka Kulfi Recipe: बाजार जैसी मटका मलाई कुल्फी अब घर पर बनाएं, न गैस और न दूध की चिंता; नोट करें रेसिपी

Homemade Matka Kulfi Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी मटका मलाई कुल्फी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अक्सर हमें लगता है कि बाजार जैसी क्रीमी कुल्फी बनाने के लिए घंटों दूध उबालना पड़ेगा या गैस के पास खड़ा होना पड़ेगा, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस नई और आसान रेसिपी के साथ आप बिना गैस जलाए और बिना दूध को घंटों गाढ़ा किए, परफेक्ट टेक्सचर वाली कुल्फी तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

Homemade Matka Kulfi Recipe | Image: Youtube

Homemade Matka Kulfi Recipe: गर्मियों की दोपहर हो और सामने ठंडी-ठंडी मलाईदार मटका कुल्फी आ जाए, तो दिन बन जाता है। अक्सर हमें लगता है कि वैसी दानेदार और गाढ़ी कुल्फी बनाने के लिए घंटों दूध जलाना पड़ेगा या गैस के सामने खड़े होकर पसीना बहाना पड़ेगा। आप कुल्फी को बिना गैस जलाएं और बिना दूध के घर पर बना सकते हैं। आइए इस लेख में आपको बाजार जैसी मटका कुल्फी बनाने के बारे में बताएंगे। इसलिए आप रेसिपी नोट कर लें।

मटका कुल्फी बनाने के लिए क्या-क्या सामान चाहिए? 

  • फ्रेश क्रीम या मलाई
  • कंडेंस्ड मिल्क
  • मिल्क पाउडर
  • इलायची पाउडर
  • केसर के धागे
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
  • ब्रेड स्लाइस

मटका कुल्फी बनाने के लिए स्टेप्स पढ़ें

  • सबसे पहले मिक्सर जार लें। इसमें ब्रेड की स्लाइस को छोटे टुकड़ों में तोड़कर डालें और एक बार चला लें ताकि ब्रेड क्रम्ब्स बन जाएं। यह ब्रेड कुल्फी को बिना दूध उबाले वही गाढ़ापन देगी जो घंटों दूध पकाने के बाद आता है।
  • अब उसी जार में फ्रेश क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क और मिल्क पाउडर डालें। इसमें भिगोया हुआ केसर और इलायची पाउडर भी मिला दें। अब इसे सिर्फ 30-40 सेकंड के लिए ब्लेंड करें ताकि सब कुछ एकसार हो जाए। ध्यान रहे, ज्यादा देर न चलाएं वरना क्रीम से मक्खन अलग हो सकता है।
  • तैयार मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकालें और इसमें बारीक कटे हुए मेवे मिलाएं। थोड़े से मेवे ऊपर से सजाने के लिए बचा लें।
  • अब इस मिश्रण को मिट्टी के छोटे मटकों या कुल्फी मोल्ड्स में भरें। ऊपर से बचे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। मटके के मुंह को 'एल्युमीनियम फॉयल' से अच्छी तरह कवर कर दें ताकि इसमें बर्फ के क्रिस्टल्स न जम सकें।
  • इन मटकों को फ्रीजर में कम से कम 7-8 घंटे या पूरी रात के लिए जमने दें।

मटका कुल्फी बनाने का प्रो टिप्स जानें 

  • मटका कुल्फी में अगर आप कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अलग से नीची डालने की जरूरत नहीं है। 
  • सफेद ब्रेड के इस्तेमाल से कुल्फी का रंग खराब नहीं होता और स्वाद में ब्रेड का पता भी नहीं चलता है। 
  • अगर आप घर की मलाई ले रहे हैं तो आप ताजी ही मलाई लें। खट्टी नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - Surya dev Puja Niyam: रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें सही नियम 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 23:35 IST