अपडेटेड 13 September 2024 at 11:59 IST

Hindi Diwas Shayari: मां की लोरी है हिंदी, पापा की डांट है हिंदी...! हिंदी दिवस पर पढ़ें ये शायरी

Hindi Diwas Shayari 2024 in hindi: यदि आप हिंदी दिवस पर कुछ शायरियां सुनाना चाहते हैं तो यहां दिए गए आइडियाज की मदद ली जा सकती है।

Hindi Diwas Shayari 2024 in hindi | Image: freepik

Hindi Diwas Shayari 2024 in hindi: हर साल 14 सितंबर को मनाए जाने वाले हिंदी दिवस का लक्ष्य हिंदी का प्रचार प्रसार करना है। साथ ही लोगों को यह भी बताना है कि हिंदी का हमारे जीवन में क्या महत्व है। यदि आप लोगों को हिंदी के महत्व के बारे में समझाना चाहते हैं और इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो यहां दी गई शायरियां आपके काम आ सकती हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हिंदी दिवस पर कौन-सी शायरियां (Hindi Diwas Shayari) अपनों को सुना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

हिंदी दिवस पर पढ़ें ये शायरी (Hindi Diwas Shayari 2024)

  • इस हिंदी दिवस पर हमने लिया है यह प्रण,
    हिंदी बोलेंगे...हिंदी सीखेंगे...हिंदी सिखाएंगे।
    हिंदी को अपनी पहचान बनाएंगे,
    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  • हिंदी जीवन का आधार है,
    हमें अपनी मातृभाषा से बहुत प्यार है।
    हिंदी में बसे हमारे संस्कार हैं,
    आप सभी को हिंदी में मेरा नमस्कार है।
    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  • मां की लोरी है हिंदी,
    पापा की डांट है हिंदी।
    हिंदी भाषा नहीं जीवन का अंग है,
    हिंदी हर पल हमारे संग है।
    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  • सब रंगों में हिंदी का रंग है सबसे गहरा,
    मेरी हिंदी भाषा का इतिहास है सबसे सुनहरा।
    हिंदी में प्यार है...हिंदी में संस्कार हैं,
    मैं हिंदुस्तानी हूं और हिंदी मेरा आधार है।
  • हमारी आन-बान-शान है हिंदी,
    हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी।
    हमारा दिल हमारी जान है हिंदी,
    हम सबका अभिमान है हिंदी।
    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  • हिंदी का परचम पूरे विश्व में लहराना है,
    जोर-शोर से हिंदी भाषा का डंका बजाना है।
    इस हिंदी दिवस हमने यही ठाना है,
    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  • पूरे देश को एक संग जोड़ती है हिंदी,
    भारत मां के माथे की प्यारी बिंदी है हिंदी।
    हिंदी देश की आशा है,
    हिंदी हमारी अपनी भाषा है।
    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  • लेखकों की लेखनी है हिंदी भाषा,
    वक्ताओं की बोली है हिंदी भाषा।
    सब भाषाओं में सबसे प्यारी है,
    मेरी हिंदी भाषा सबसे न्यारी है।
    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें - Hindi Diwas Poem 2024: हिंदी दिवस पर जरूर पढ़ें ये कविता...

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 September 2024 at 11:59 IST