अपडेटेड 24 January 2026 at 14:33 IST
Paneer Uttapam Recipe: बच्चों के टिफिन में बनाएं हेल्दी और टेस्टी पनीर उत्तपम, पूरा टिफिन चट कर जाएगा; ये है आसान रेसिपी
बच्चों के टिफिन में आप टेस्टी पनीर उत्तपम बनाकर दे सकते हैं। क्योंकि ये हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही इसे बनाना बहुत ही आसान है। आसान रेसिपी यहां पढ़ें।
Paneer Uttapam Recipe: स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए रोजाना नया और पौष्टिक लंच बॉक्स तैयार करना बड़ा टास्क है। क्योंकि बार-बार एक ही तरह का खाना देखकर बच्चे बोर हो जाते हैं और अक्सर टिफिन आधा-अधूरा लेकर लौट आते हैं। ऐसे में पनीर उत्तपम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
पनीर प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्रोत है, जो बच्चों की बढ़ती उम्र में मांसपेशियों और हड्डियों के विकास में मदद करता है। साथ ही उत्तपम का मुलायम टेक्सचर और सब्जियों का मिश्रण इसे बच्चों को खूब पसंद आता है। यह डिश न सिर्फ पेट भरती है, साथ ही दिनभर एनर्जी भी बनाए रखती है।
पनीर उत्तपम की खासियत है कि ये प्रोटीन से भरपूर होता है जिससे बच्चों को पनीर के कारण पर्याप्त प्रोटीन मिलता है। इसमें सब्जियां शामिल होती है, टमाटर, प्याज और धनिया से जैसी सब्जियों से विटामिन्स और फाइबर मिलते हैं। साथ ही ये सिर्फ 30 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। इसके अलावा ये स्वादिष्ट तो है कि साथ ही रोज रोज के बोरिंग खाने से थोड़ा अलग है जिससे नया टेस्ट मिलता है। इसलिए बचे इसे काफी पसंद करते हैं।
पनीर उत्तपम बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?
- 1 कप सूजी (रवा)
- 1/2 कप ताजा दही
- 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1/4 कप बारीक कटा प्याज
- 1/4 कप बारीक कटा टमाटर
- 1/4 कप बारीक कटा हरा धनिया
- 1/2 छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट (या खाने का सोडा)
- पानी (जरूरत के मुताबिक)
- तेल या घी (सेकने के लिए)
स्टेप बाय स्टेप ऐसे बनाएं
- एक बर्तन में सूजी और दही को मिलाएं। जरूरत के हिसाब से पानी डालकर डोसे जैसा गाढ़ा बैटर तैयार करें।
- बैटर को 30 मिनट ढककर रख दें।
- 30 मिनट बाद बैटर में नमक और ईनो फ्रूट सॉल्ट डालकर अच्छी तरह फेंटें।
- दूसरी कटोरी में कद्दूकस किया पनीर, प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नमक और काली मिर्च मिलाकर स्टफिंग तैयार करें।
- नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं।
- बैटर को गोलाई में फैलाकर उत्तपम बनाएं। ऊपर स्टफिंग डालें और हल्का दबाएं।
- धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
- नारियल या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
यह रेसिपी घर पर रखी चीजों से ही बनकर तैयार हो जाती है। इसलिए ये काफी आसानी से बनकर तैयार हो जाता है, सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता, आपको बस अलग से आधे घंटे पहले दही और सूजी मिलकर ढक कर रखना है, आधे घंटे में बैटर तैयार हो जाता है। बैटर बनते ही आपका आधा काम पूरा हो जाता है। ये रेसिपी बच्चों के टिफिन को रोचक बनाती है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 January 2026 at 14:33 IST