अपडेटेड 21 December 2023 at 10:29 IST
Healthy Life: सुबह उठकर करेंगे ये काम तो दिनभर रहेंगे एक्टिव, सेहत भी होगी दुरुस्त
Healthy Lifestyle Tips: हेल्दी और एक्टिव रहने के लिए आपको रोजाना सुबह उठकर ये काम जरूर करने चाहिए।
Healthy Lifestyle Tips: कहते हैं दिन की शुरुआत अच्छी हो तो सारा दिन अच्छा गुजरता है। हम में से कई लोग इस बात को काफी गंभीरता से लेते हैं। एक हेल्दी लाइफस्टाइल ही आपकी सेहत को दुरुस्त कर पर्सनालिटी को निखारने का काम करता है। हालांकि अगर आप चाहते हैं कि आप दिनभर एक्टिव महसूस करें तो आपको रोजाना सुबह उठकर कुछ खास काम जरूर करने चाहिए।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- दिनभर रहना है एक्टिव?
- तो सुबह उठते ही करें ये काम
- दिनभर रहेंगे फ्रेश
जी हां, दिनभर ताजगी से भरे रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या की शुरुआत कुछ विशेष कामों को करने के साथ करें। तो चलिए जान लेते हैं कि आपको सुबह उठकर सबसे पहले कौन-कौन से जरूरी काम निपटाने चाहिए।
सुबह उठकर करें ये काम
जल्दी उठें
एक अच्छा लाइफस्टाइल मेंटेन करने के लिए जरूरी है कि आप सुबह सूर्योदय से पहले उठें। सुबह चार से पांच बजे तक आपको अपना बिस्तर छोड़ देना चाहिए। रोजाना जल्दी उठने की आदत आपको दुरुस्त करने का काम करेगी।
शौच
सुबह उठते ही सबसे पहले आपको मल त्याग करना चाहिए। ये दिनभर के सबसे अहम कामों में से एक है। ऐसा करने से आप दिनभर एक्टिव रहेंगे। अगर आप शौच नहीं जा पाते हैं तो आपको आपका शरीर दिनभर काफी थका हुआ सा महसूस होता है।
गर्म पानी
शौच के बाद जरूरी है कि आप बासी मुंह हल्का गर्म पानी पीने की आदत डाल लें। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी। साथ ही आपका पेट भी अच्छी तरह से साफ होगा। इतना ही नहीं गर्म पानी पीने से आपका बढ़ता वजन भी कंट्रोल होगा।
दांत और जीभ करें साफ
रोजाना सुबह दांतो को साफ करने के साथ-साथ जीभ को भी साफ करें। दरअसल, जीभ पर अक्सर एक तरह का व्हाइट पदार्थ जमा हो जाता है जिससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे दूरी बनाए रखने के लिए आपको सुबह दांत और जीभ दोनों साफ करने चाहिए।
चेहरा धोएं
इसके बाद आपको हल्के ठंडे पानी से अपना चेहरा धोना चाहिए। इससे आपकी नींद पूरी तरह से गायब हो जाएगी। साथ ही आप फौरन एक्टिव मोड में आ जाएंगे।
एक्सरसाइज
सुबह के वक्त एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। यह आपको दिनभर एक्टिव रखने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं सुबह एक्सरसाइज करने से आपके सभी अंग खुल जाते हैं और आपकी नींद भी गायब हो जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 21 December 2023 at 08:38 IST