अपडेटेड 8 April 2025 at 19:36 IST

Tea: क्या आप भी पीते हैं दिन में दो बार चाय? जान लें ऐसा करना कितनी सही और कितनी गलत

क्या आप भी दिन में दो बार या उससे ज्यादा बार चाय पीते हैं। अगर हां, तो जानते हैं ऐसा करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदायक हो सकता है। पढ़ते हैं..

Tea: क्या आप भी पीते हैं दिन में दो बार चाय? जान लें ऐसा करना कितनी सही और कितनी गलत | Image: AI

Tea Benefits in Hindi: चाय ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। कुछ लोग चाय का सेवन दिन में चार-पांच बार करते हैं तो वहीं कुछ लोग दिन में केवल एक बार ही चाय पीते हैं। यदि आप भी चाय दिन में एक कप से ज्यादा बार पीते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि ऐसा करना सेहत के लिए कैसा हो सकता है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिन में एक से ज्यादा बार चाय पीना सेहत के लिए कैसा हो सकता है। पढ़ते हैं आगे…

दिन में दो बार चाय पीने पीना कैसा 

  • बता दें कि अगर आप दिन में दो या तीन बार दूध वाली चाय का सेवन करते हैं तो यह आपके लिवर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। जी हां, इसके सेवन से लिवर में टॉक्सिंस बनना शुरू हो जाते हैं, जिससे शरीर को नुकसान पहुंचता है।
  • यदि व्यक्ति दिन में दो बार चाय पीता है तो इससे शरीर में कैलोरी भी बढ़ सकती है। क्योंकि इसमें चीनी और दूध दोनों ही पाए जाते हैं ऐसे में यह आपका वजन बढ़ा सकते हैं।
  • बता दें कि चाय के अंदर एंटीऑक्सीडेंट कम होते हैं ऐसे में ये स्किन और लिवर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
  • जो व्यक्ति दिन में दो या अधिक बार चाय पीता है उसके शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे थकान, सुस्ती आदि समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
  • जो लोग दिन में एक से अधिक बार चाय पीते हैं उन्हें बता दें कि ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, बार-बार चाय पीने से व्यक्ति के चेहरे पर दाने हो सकते हैं। इसके अलावा शरीर में गर्मी का स्तर भी बढ़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को दिन में एक बार चाय का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Relationship Tips: अपनी बेटी को शादी से पहले जरूर बताएं ये बातें, जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 April 2025 at 19:36 IST