4 फरवरी को क्यों मनाया जा है World Cancer Day ? जानें इसके इतिहास

World Cancer Day 2023: हर साल 4 फरवरी को विश्व में वर्ल्ड कैंसर (World Cancer Day) डे मनाया जाता है।

PC_ Republic | Image: self

World Cancer Day 2023: हर साल 4 फरवरी को विश्व में वर्ल्ड कैंसर (World Cancer Day) डे मनाया जाता है। इसे मानने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी की पहचान, लक्षण और रोकथाम  के बारे में जागरूक करना और इस बीमारी के संकेतों को पहचनाने के लिए जानकारी देना है। बढ़ते प्रदूषण, बदलते पर्यावरण और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण कई तरह की बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। इनमें से ही एक बीमारी है कैंसर। एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल करीब 10 मिलियन लोगों की मौत कैंसर के कारण होती है। मगर इस बीमारी के प्रति सजग होकर इसे मात दिया जा सकता है।

कैंसर (Cancer) इस शब्द की उत्पत्ति का श्रेय यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स को दिया जाता है। इन्हें चिकित्सा का जनक भी कहा जाता है। हिप्पोक्रेट्स ने ही गैर-अल्सर बनाने और अल्सर बनाने वाले ट्यूमर के बारे में बताते हुए कार्सिनो और कार्सिनोमा शब्द का इस्तेमाल किया था। ग्रीक भाषा में ये शब्द एक केकड़े को संदर्भित करता है, जो संभवतः बीमारी पर लागू होता है। 70-80 करोड़ साल पहले डायनासोर जीवाश्मों में कैंसर सेल्स के प्रमाण देखे गए। 2003 में कई शोध के बाद इस बात का पता चला था। यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल की स्थापना इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। 

2008 में पहली बार विश्व कैंसर दिवस मनाया गया

साल 1993 में जिनेवा में एक सदस्यता-आधारित संगठन यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (UICC) की स्थापना की गई। इस संस्थान का उद्देश्य दुनिया भर में कैंसर के उन्मूलन और चिकित्सा अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है। विश्व कैंसर दिवस की स्थापना 2000 में पहले विश्व कैंसर शिखर सम्मेलन में हुई थी। UICC द्वारा 4 फरवरी 2000 को विश्व कैंसर दिवस को मनाने की घोषणा की गयी थी। इसके बाद सन 2008 में पहली बार विश्व कैंसर दिवस मनाया गया।

विश्व कैंसर दिवस की थीम 'क्लोज द केयर गैप'

राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम में अनुसार, बिहार में वर्ष 2014 में 59,431, वर्ष 2015 में 62,651, वर्ष 2016 में 66,040, 2017 में 69607 एवं 2018 में 73,361, 2019 में 73,781, 2020 में 74,142, 2021 में 74,894, वर्ष 2022 में 75,489 लोगों की कैंसर के कारण मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, 2030 तक कैंसर के मरीजों की संख्या 1 करोड़ से भी अधिक हो सकती है।हर साल कैंसर दिवस पर नई थीम जारी की जाती है। विश्व कैंसर दिवस 2023 की थीम 'क्लोज द केयर गैप' है।

 

यह भी पढ़ें: World Cancer Day 2023: साल 2030 तक कैंसर के मरीजों के चौकाने वाले आंकड़ें सामने आ सकते हैं! जानिए कैंसर डे के बारे में

 

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 4 February 2023 at 11:23 IST