अपडेटेड 7 March 2024 at 17:17 IST
Women Health: वैजिनाइटिस क्या है? क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय
इस आर्टिकल में आज हम महिलाओं में होने वाले वैजिनाइटिस प्रॉब्लम के बारे में बताएंगे ये क्या है और इसके लक्षण और बचाव के तरीके क्या है।
What Is Vaginitis Symptoms And Prevention: आज के समय में महिलाओं को कई तरह वैजाइनल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है, जिसमें से एक वैजिनाइटिस भी एक है। इसे वुल्वोवाजिनाइटिस भी कहा जाता है, यह एक तरह का वैजाइनल इंफेक्शन है। इस समस्या में महिलाओं को योनि में खुजली, दर्द और सामान्य से अधिक वाइट डिस्चार्ज की समस्या होने लगती है। ऐसे में इसके बारे में आपको पता होने चाहिए। तो चलिए जानते हैं वैजिनाइटिस क्या है और इसके लक्षण और उपचार क्या है?
वैजिनाइटिस योनि में होने वाला एक तरह का संक्रमण है, जो बैक्टीरिया, फंगल इंफेक्शन और वायरस की वजह से हो सकता है। अगर समय रहते इस समस्या का इलाज नहीं किया जाता है, तो यह गंभीर रूप ले सकती है।
किन कारणों से होता है वैजिनाइटिस?
वैजिनाइटिस की समस्या इंफेक्शन की वजह से हो सकती है। इन इंफेक्शनों में कैंडिडिआसिस, बैक्टीरियल वेजिनोसिस और ट्राइकोमोनिएसिस जैसे संक्रमण शामिल हैं। इसके अलावा यह बीमारी एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी, इंफेक्शन, कंडोम और टेम्पोन के इस्तेमाल, साबुन, क्रीम और स्प्रे जैसी चीजों के इस्तेमाल से भी सकता है।
वैजिनाइटिस के लक्षण क्या है?
वैजिनाइटिस की समस्या होने पर कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं, जिनमें, योनि में गंभीर जलन, जरूरत से ज्यादा वाइट डिस्चार्ज, वजाइना में सूजन, पेशाब करते समय दर्द, शारीरिक संबंध बनाते समय परेशानी और योनि से दुर्गंध जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
वैजिनाइटिस से कैसे करें बचाव?
- इस गंभीर समस्या से बचने के लिए केमिकल वाले और सुगंधित टैम्पोन, पैड और साबुन जैसी चीजों का इस्तेमाल उस एरिया में करने से बचें।
- नहाते समय वजाइना की साफ पानी से सफाई करें। साथ ही कॉटन की अंडरवियर पहनें। इससे वजाइना का एरिया ड्राई रहेगा और संक्रमण भी नहीं फैलेगा।
- इस समस्या से बचने के लिए सुरक्षित यौन संबंध बनाना चाहिए और लेटेक्स कांडोम का उपयोग करना चाहिए। इससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है।
- उन कपड़ों को पहनने से बचें जो गर्मी और नमी करते हों।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 March 2024 at 16:58 IST