अपडेटेड 7 January 2025 at 08:03 IST

Winter Diet: शरीर को गर्म रखती हैं ये चीजें, आज ही जोड़े डाइट में

How to increase body heat naturally? शरीर गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए? शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए क्या करना चाहिए? जानते हैं आगे...

How can I warm up my body naturally? | Image: Unsplash

How can I warm up my body naturally? ठंडी के मौसम में अक्सर लोग सीजनल बीमारी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें न केवल सर्दी खांसी की समस्या हो जाती है बल्कि जुकाम, सिर दर्द, बलगम का बढ़ना, बुखार आदि समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन यदि शरीर को गर्म रखा जाए और इम्यूनिटी को मजबूत रखा जाए तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दी के मौसम में अपने शरीर को किस प्रकार से गर्म रखा जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...

शरीर गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए? (What can increase body temperature?)

  1. आप अपनी डाइट में अदरक को जोड़ सकते हैं। बता दें कि अदरक के अंदर थर्मोजेनिक गुण पाए जाते हैं जो शरीर को गर्म रखने में आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में आप इसका सेवन सब्जी के रूप, सलाद के रूप में या अदरक वाली चाय के रूप में कर सकते हैं।
  2. शरीर को गर्म रखने में शकरकंद आपके बेहद काम आ सकती है। बता दें कि शकरकंद के अंदर पाए जाने वाले गुण शरीर को कई समस्याओं से बचा भी सकते हैं। सर्दियों में अक्सर पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति को उन सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिन्हें पचाने में ज्यादा टाइम ना लगे। शकरकंद उन्हीं सब्जियों में से एक है। 
  3. यदि आप अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हैं तो आप मूली और शलजम को भी डाइट में जोड़ सकते हैं। मूली और शलजम दोनों ही शरीर को गर्म रखने में आपके बेहद काम आ सकती है। 
  4. शरीर को गर्म रखने में गाजर आपके बेहद काम आ सकती है। ये न केवल आंखों के लिए अच्छी होती है बल्कि शरीर का तापमान भी बढ़ा सकती है।
  5. शरीर को गर्म रखने में बथुआ और मेंथी दोनों ही उपयोगी हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में इन दोनों को जोड़ सकते हैं। ये हरी सब्जियों में आती है और इससे शरीर की कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें - Skin: सर्दियों में चेहरे पर लगाएं गुलाब जल और चंदन से बना ये फेस मास्क

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 January 2025 at 08:03 IST