अपडेटेड 21 February 2026 at 10:56 IST
White Hair: उम्र से पहले क्यों हो रहे हैं बाल सफेद? ये 4 चौंकाने वाली वजहें जान रह जाएंगे दंग
White Hair: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सफेद बाल अब बुढ़ापे की निशानी नहीं रह गए हैं। 20-25 की उम्र में ही युवाओं के बाल सफेद होने लग गए हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इसका समाधान महंगे शैम्पू में नहीं, बल्कि इसके कारणों को समझने में है। इस लेख को जरूर पढ़ें।
White Hair: आज के दौर में सफेद बाल केवल बुढ़ापे वालों के लिए निशानी नहीं बन गई है। 20-25 साल के युवाओं के बाल भी सफेद होने लग गए हैं। जब हम आईने में अपना पहला सफेद बाल देखते हैं, तो टेंशन बढ़ जाती है। अक्सर हम इसे प्रदूषण या गलत शैम्पू का नतीजा मान लेते हैं, लेकिन हकीकत इससे कहीं अधिक गहरी है।
अगर आप भी असमय सफेद होते बालों से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे। जिससे आपको ध्यान देने की जरूरत है और अपने लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने की जरूरत है।
विटामिन B-12 की भारी कमी
हम अक्सर बाहरी खूबसूरती पर ध्यान देते हैं, लेकिन बालों का असली पोषण शरीर के अंदर होता है। विटामिन B-12 की कमी सफेद बालों के पीछे का सबसे बड़ा और अनदेखा कारण है। यह विटामिन रेड बल्ड सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जो बालों के रोम तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो बालों को मिलने वाला पोषण रुक जाता है और मेलेनिन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे बाल अपनी रंगत खोने लगते हैं।
जेनेटिक से भी पड़ता है बालों पर असर
क्या आपके माता-पिता या दादा-दादी के बाल भी जल्दी सफेद हुए थे? तो इससे भी आपके ऊपर असर पड़ता है। आपके जींस यह तय करते हैं कि आपके बालों में मेलेनिन कब तक सक्रिय रहेगा। जेनेटिक्स एक ऐसी वजह है जिसे बदला नहीं जा सकता है। यदि आपके डीएनए में 'अर्ली ग्रेइंग' लिखा है, तो दुनिया का सबसे महंगा तेल भी उन्हें सफेद होने से नहीं रोक पाएगा।
स्ट्रेस के कारण बालों का सफेद होना
तनाव केवल मानसिक नहीं होता, शारीरिक भी होता है। जब शरीर में एंटीऑक्सीडेंट और फ्री रेडिकल्स के बीच का संतुलन बिगड़ जाता है, तो 'ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस' पैदा होता है। यह तनाव शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाता है। धूम्रपान, प्रदूषण और अत्यधिक जंक फूड शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ाते हैं, जो बालों के पिगमेंट सेल्स को समय से पहले मार देते हैं। यह वैसा ही है जैसे लोहे पर जंग लगना, आपके बाल अंदर से 'जंग' खा रहे होते हैं।
ये भी पढ़ें - Shani Chalisa Path: आज शनिवार के दिन करें शनि चालीसा का पाठ, साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव होंगे दूर
शरीर का इम्यून सिस्टम बालों को करता है सफेद
कई बार हमारा अपना शरीर ही हमारे बालों का दुश्मन बन जाता है। शरीर का इम्यून सिस्टम बालों की जड़ों पर हमला कर देता है। इससे न केवल बाल झड़ते हैं, बल्कि जो नए बाल उगते हैं, उनमें पिगमेंट की कमी होती है और वे सफेद दिखाई देते हैं। थायराइड की समस्या भी हार्मोनल असंतुलन पैदा कर बालों को समय से पहले सफेद कर सकती है।
बालों का केयर इन चीजों से करें
- करी पत्ता, आंवला, अखरोट और कद्दू के बीज अपने खाने में शामिल करें।
- योग और ध्यान ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे आपके बाल कम सफेद होंगे।
- बार-बार बालों को कलर करने या हीट ट्रीटमेंट देने से बचें। इससे भी बाल सफेद होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 21 February 2026 at 10:56 IST