अपडेटेड 11 August 2023 at 13:23 IST

Cardiac Arrest: अचानक से क्यों आ जाता है कार्डियक अरेस्ट? क्या है इसके पीछे की वजह और कैसे बचें?

पिछले कुछ समय से लगातार कार्डियक अरेस्ट के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन क्या आपके दिमाग में कभी ये आया कि ये अचानक से क्यों आता है। तो चलिए जानते हैं इसकी वजह....

Why Cardiac Arrest Come Suddenly? | Image: self

Why Cardiac Arrest Come Suddenly?: पिछले कुछ समय से कार्डियक अरेस्ट के मामलों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। व्यक्ति हंसते-खेलते, डांस करते, खाना खाते, शादी में धूम मचाते ऐसे ही अचानक कार्डियक अरेस्ट आने के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठ रहा है। वहीं अब इसका शिकार तेजी से कम उम्र के लोग भी हो रहे हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा कि ये अचानक से क्यों होता है और इससे बचने के उपाय क्या है। आज इस आर्टिकल में इसी के बारे में जानेंगे।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें......

  • क्या होता है कार्डियक अरेस्ट?
  • अचानक से क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
  • कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए क्या करें?

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट?

कार्डिएक अरेस्ट यानी दिल का दौरा ये हार्ट अटैक से बिल्कुल अलग होता है और इसमें जान जाने का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल, कार्डिएक अरेस्ट आने पर दिल अचानक से काम करना बंद कर देता है, जिसके चलते व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो जाती है। 

अचानक से क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

हृदय गति अचानक चलते-चलते रुक जाती है या यही गति बेहद तेज हो जाती है, जो 300 प्रति मिनट या अधिक तक पहुंच जाती है, इसके कारण हार्ट की स्पीड का काम करना अचानक से रुक जाता है जिसके कारण व्यक्ति को इमरजेंसी इलाज के लिए अस्पताल ले जाना जरूरी होता है। क्योंकि अगर सही समय पर इलाज नहीं मिलता है तो व्यक्ति की कुछ ही समय में मौत हो जाती है। 

कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए क्या करें?

  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट से बचाव के लिए लगभग वही नियम लागू होते हैं जो आम तौर पर हार्ट की बीमारियों से बचाव के लिए होते हैं। हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाएं, संतुलित आहार लें, रोजाना व्यायाम करें, मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।
  • अनुवांशिक बीमारियों की हिस्ट्री का ध्यान रखें क्योंकि हार्ट प्रॉब्लम अक्सर अनुवांशिक कारणों से ही होते हैं।
  • समय-समय पर खून की जांच या हृदय रोग के लिए इको टीएमटी कराएं।
  • साल में एक बार चेक-अप के जरूर करवाएं, ताकि रोग का शुरुवाती स्तर पर पता चल जाए उससे बचा जा सके।
  • शरीर में नजर आने वाले कोई भी लक्षण नजरंदाज न करें और संबंधित डॉक्टर से उचित सलाह लें।

    यह भी पढ़ें... Aloe Vera Juice: खूबसूरती ही नहीं लीवर के लिए भी बड़े काम का है एलोवेरा, जानें इसके क्या हैं फायदे
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Walk: खाने के बाद चलें 100 कदम, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे; जानें कितनी देर टहलना जरूरी

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 11 August 2023 at 13:19 IST