अपडेटेड 15 June 2024 at 11:28 IST
बैंगनी से ज्यादा शक्तिशाली है सफेद जामुन, डायबिटीज से वेट लॉस तक, सेहत को देता है कई फायदे
White Jamun Benefits: सफेद जामुन का सेवन करने से सेहत और शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं।
White Jamun Benefits: आपने बैंगनी या काले जामुन तो खूब खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी सफेद जामुन का नाम सुना है? जी हां, सफेद जामुन। बैंगनी जामुनों की तरह ही सफेद जामुन का स्वाद चखने वाले लोगों की भरमार है। गर्मियों में जामुन खाना लोगों को काफी पसंद होता है। हालांकि बहुत कम लोग हैं जिन्हें सफेद जामुन के बारे में पता है।
बैंगनी जामुन की तुलना में सफेद जामुन में कई गुना अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिस कारण ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सफेद जामुन में विटामिन-ए और विटामिन-सी, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट जैसे कई गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं। लिहाजा अगर आप इनका सेवन करेंगे तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं कि सफेद जामुन खाने से आपको क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
सफेद जामुन खाने के फायदे (Benefits of eating White Jamun)
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए सफेद जामुन किसी वरदान से कम नहीं है। ये शरीर के बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज के खतरे को कम करने का काम करता है। इसलिए सफेद जामुन का सेवन डायबिटीज के मरीजों को रोजाना करना चाहिए।
वेट लॉस
अगर आपको अपना मोटापा कम करना है तो आपको सफेद जामुन का सेवन करना रोजाना शुरू कर देना चाहिए। दरअसल, सफेद जामुन में फाइबर की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है, जो मोटापा घटाने के लिए काफी लाभकारी है।
पेट के लिए फायदेमंद
सफेद जामुन में हाई फाइबर कंटेंट पाया जाता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, कब्ज, गैस, एसिडिटी, जलन आदि से निजात दिलाने में मदद करता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
शरीर रहेगा हाइड्रेटेड
सफेद जामुन को गर्मियों में खाने से शरीर ठंडा रहता है। दरअसल, इसमें पानी की 90 प्रतिशत मात्रा होती है, जिस कारण ये शरीर में पानी की कमी को पूरा कर बॉडी को कूल करने का काम करता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी सफेद जामुन का सेवन किया जाता है। इसमें विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाकर आपको हेल्दी बनाए रखने का काम करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 15 June 2024 at 10:58 IST