अपडेटेड 26 February 2026 at 09:09 IST

Toothbrush And Tongue Cleaners: पुराना टूथब्रश और टंग क्लीनर को कब बदलें? यहां जानें सही समय और कुछ जरूरी टिप्स

Toothbrush And Tongue Cleaners: ओरल हाइजीन का मतलब सिर्फ ब्रश करना नहीं, बल्कि सही टूल्स का सही समय पर चुनाव भी है। अक्सर हम अपने टूथब्रश और टंग क्लीनर को तब तक इस्तेमाल करते हैं जब तक वे पूरी तरह खराब न हो जाएं, जो दांतों और मसूड़ों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। आइए जानते हैं।

Toothbrush And Tongue Cleaners | Image: Freepik

Toothbrush And Tongue Cleaners: हम अपनी दांतों को चमकाने के लिए महंगे टूथपेस्ट और माउथवॉश पर तो खूब खर्च करते हैं, लेकिन अक्सर उस बेसिक चीज को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे दिन की शुरुआत होती है टूथब्रश और टंग क्लीनर। क्या आप जानते हैं कि एक पुराना और खराब हो चुका टूथब्रश न केवल आपके दांतों की सफाई ठीक से नहीं करता, बल्कि यह बीमारियों का घर भी बन सकता है? 

आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आपको अपना टूथब्रश और टंग क्लीनर कब बदलना चाहिए और ओरल हाइजीन को बेहतर बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

टूथब्रश कब बदलें? 

  • सामान्य तौर पर आपको हर 2 महीने में अपना टूथब्रश बदल देना चाहिए। इस समय तक ब्रश के ब्रिसल्स कमजोर हो जाते हैं और उनकी सफाई करने की क्षमता कम हो जाती है।
  • अगर आपके ब्रश के रेशे बाहर की तरफ मुड़ गए हैं या फैल गए हैं, तो समझ लीजिए कि वह अब आपके दांतों के कोनों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसा ब्रश मसूड़ों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
  • यदि आप हाल ही में फ्लू, गले के संक्रमण या सर्दी-जुकाम से उबरे हैं, तो अपना टूथब्रश तुरंत बदल दें। पुराने ब्रश पर कीटाणु जमा रह सकते हैं, जो आपको दोबारा बीमार कर सकते हैं।

टंग क्लीनर बदलने का सही समय क्या है? 

अगर आप प्लास्टिक का टंग क्लीनर इस्तेमाल करते हैं, तो इसे हर 2-3 महीने में बदल देना चाहिए। प्लास्टिक पर बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं और समय के साथ इसमें दरारें आ सकती हैं।
तांबे या स्टील के टंग क्लीनर लंबे समय तक चलते हैं। लेकिन अगर उनमें जंग लग जाए, उनकी धार तेज हो जाए या वे काले पड़ने लगें, तो उन्हें तुरंत बदल दें। आमतौर पर इन्हें 6 महीने से 1 साल में बदल लेना बेहतर होता है।

ये भी पढ़ें - CBSE Result: परीक्षा में आए कम मार्क्स? तो अब छात्रों को घबराने की नहीं है जरूरत, जानिए इम्प्रूवमेंट और री-चेकिंग की पूरी प्रक्रिया

ओरल हाइजीन के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • ब्रश करने के बाद उसे अच्छी तरह धोएं और सीधा खड़ा करके रखें ताकि वह हवा में सूख सके। नमी वाले ब्रश पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं।
  • लंबे समय तक ब्रश को कैप या कवर में बंद करके न रखें। इससे नमी अंदर ही फंसी रह जाती है, जिससे फंगस लगने का डर रहता है।
  • अपना टूथब्रश या टंग क्लीनर कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें। यह संक्रमण फैलने का सबसे सीधा रास्ता है।
  • हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले ब्रश का चुनाव करें। हार्ड ब्रिसल्स दांतों के इनेमल को घिस सकते हैं और मसूड़ों में खून आने की समस्या पैदा कर सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 26 February 2026 at 09:09 IST