अपडेटेड 17 April 2025 at 20:27 IST
Cholesterol: अब शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल निकलेगा बाहर, बस करना होगा यह एक काम
यदि आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।
Cholesterol Tips in Hindi: हमारे शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं। एक को तो हम गुड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं और एक को हम बैड कोलेस्ट्रॉल के नाम से जानते हैं। ऐसे में जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो व्यक्ति को दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इस समस्या को समय रहते नियंत्रण करना बेहद ही जरूरी होता है। यदि आप कुछ आसान से तरीकों को अपनाएं तो कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाया जा सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कैसे बढ़ा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण कैसे करें?
- व्यक्ति को उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनके अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। बता दें कि आप अपनी डाइट में ओट्स, साबुत अनाज, फल, हरी सब्जियां आदि को जोड़ सकते हैं। इनके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।
- व्यक्ति को खाने के बाद वॉक जरूर करनी चाहिए। बता दें कि खाने के बाद टहलना सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाया जा सकता है।
- व्यक्ति को हफ्ते में एक बार उपवास यानी फास्टिंग जरूर करनी चाहिए। इससे शरीर को डिटॉक्स बनाया जा सकता है और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
- व्यक्ति को स्मोकिंग या अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। ये दिल के लिए नुकसानदायक होते हैं और ये बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।
- व्यक्ति को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। 30 मिनट का व्यायाम, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और 30 मिनट की वॉक न केवल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार है बल्कि शरीर के लिए अच्छी भी होती है।
ये भी पढ़ें - गर्मी में कितनी बार चेहरा धोना सही होता है? जानें
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 April 2025 at 20:27 IST